Live Updates Lok Sabha election 2019: सात चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को होगी मतगणना

Related image

HIGHLIGHT

  1. सात चरणो में होंगे चुनाव
  2. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर होंगे मतदान
  3. दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2019 लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंन्स शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने सभी विभागों से चर्चा की। चुनाव के मद्देनजर परीक्षा के कार्यक्रम का भी ध्यान रखा गया।

10 Mar,2019
  • 06:21 PM

    चौथे चरण में 29 अप्रैल को बिहार (5), जम्मू कश्मीर (1) झारखंड (1), मध्यप्रदेश (6), महाराष्ट्र (17), उड़ीसा (6), राजस्थान (13), यूपी (13), बंगाल (8) सीटों में मतदान होगा।

  • 06:19 PM
  • 06:14 PM

    पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर चुनाव होंगे। चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर चुनाव होंगे। पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर चुनाव होंगे। छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होंगे। सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होंगे।

  • 06:12 PM

    अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ होंगे लोकसभा चुनाव।

  • 06:06 PM

    तीसरे चरण में असम-4, बिहार-5, छत्तीसगढ़-7, गुजरात-26, गोवा-2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, यूपी-10, पश्चिम बंगाल-5, दादरा ऐंड नागर हवेली-1, दमन दीव-1 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

  • 06:05 PM

    दूसरे चरण में असम-5, बिहार-5, छत्तीसगढ़-3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु की सभी 39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3 और पुदुचेरी की 1 सीटों के लिए 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

  • 06:05 PM

    पहले चरण में आंध्र प्रदेश-24, अरुणाचल प्रदेश-2, असम-5, बिहार-4, छत्तीसगढ़-1, जम्मू-कश्मीर-2, महाराष्ट्र-7, मणिपुर-1, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, ओडिशा-4, सिक्किम-1, तेलंगाना-17, त्रिपुरा-1, यूपी-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-2, अंडमान ऐंड निकोबार-1 और लक्षद्वीप-1 सीटों पर मतदान होगा।

  • 06:03 PM

    यदि कोई उम्मीदवार अपने PAN कार्ड की उल्‍लेख नहीं करता है तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।

  • 06:02 PM

    आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादर एवं नागर हवेली, दिल्ली, पुदुचेरी, चंडीगढ़ में एक ही राउंड में मतदान होगा।

  • 06:01 PM

    सभी मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे, गूगल और फेसबुक भी फेक न्यूज और हेट स्पीच पर रखेंगे नजर।

  • 06:00 PM

    सीइसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव लोकसभा के साथ नहीं कराए जाएंगे।

  • 05:58 PM

    झारखंड, मध्‍यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव कराया जाएगा।

  • 05:55 PM

    पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को, तीसरा चरण का मतदान 23 अप्रैल को, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का मतदान 6 मई को, छठे चरण का मतदान 12 मई को, सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा।

  • 05:52 PM
    दो चरणों में मणिपुर, तेलंगाना, राजस्थान में होंगे मतदान।
  • 05:49 PM

    उत्‍तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में होंगे चुनाव। असम और छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगे चुनाव।

     

  • 05:46 PM

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91, दूसरे चरण में 97, तीसरे चरण में 115, चौथे चरण में 71, पांचवें चरण में 51, छठे चरण में 59, सातवें चरण में 59 सीटें होंगी।

  • 05:38 PM

    लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। 23 मई को मतगणना होगी।

  • 05:29 PM

    इस बार 84.3 मिलियन वोटर बढ़े। इस बार के चुनाव में 90 करोड़ वोट डाले जाएंगे ।

  • 05:27 PM

    लोकसभा चुनाव के लिए टोल फ्री नंबर 1950 होगा। चुनाव आयोग से शिकायत के लिए एप बनाया गया। शिकायत के 100 मिनट में चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा।

  • 05:23 PM
    आचार संहित तोड़ने पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। निष्‍पक्ष चुनाव के लिए भी सभी तरह के इंतजाम किए जाएंगे। कंट्रोल रूम में 24 घंटे टोल फ्री नंबर होगा।
  • 05:20 PM

    चुनाव में Nota का इस्‍तेमाल होगा, सभी संवदेनशील स्‍थानों पर सीआरपीएफ की तैनाती होगी।

  • 05:19 PM

    अभी से आचार संहित लागू। रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्‍पीकर पर बैन होगा।

  • 05:16 PM

    मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने कहा, चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव भी साथ होंगे। चुनाव के लिए दस लाख मतदान केंद्र होंगे। इस बार ईवीएम पर प्रत्‍याशी की तस्‍वीर होगी। सभी पोलिंग बूथ पर vvpat का इस्‍तेमाल होगा।

  • 05:09 PM

    मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने कहा, सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर राज्‍यों से संपर्क किया। गृह मंत्रालय से बात की। चुनाव के मद्देनजर परीक्षाओं, मौसम का ध्‍यान रखा।

  • 05:03 PM

    चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा संबोधित कर रहे हैं।

  • 04:59 PM

    चुनाव आयोग की टीम विज्ञान भवन पहुंची।

  • 04:39 PM

    इन राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं घोषित
    सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्रप्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के चुनावों की भी घोषणा हो सकती है।

  • 04:13 PM

    थोड़ी देर में चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता
    थोड़ी देर बाद शाम पांच केे करीब चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता बुलाई है। माना जा रहा है कि इस दौरान आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। हालांकि, अभी ये आधिकारिक जानकारी नहीं है कि ये तारीखें सिर्फ लोकसभा चुनाव की हैं या लोकसभा के साथ-साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा होगी।