सितंबर में पूरे प्रदेश के 51 हजार ब्राह्मण उज्जैन में एकत्र होंगे, राजनीतिक प्रस्ताव पारित होगा

 à¤¸à¤¿à¤¤à¤‚बर में पूरे प्रदेश के 51 हजार ब्राह्मण उज्जैन में एकत्र होंगे, राजनीतिक प्रस्ताव पारित होगा

सितंबर में प्रदेश के सभी ब्राह्मणजन शहर में एकत्र होंगे। इस ब्रह्म महाकुंभ में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। ब्राह्मण समुदाय राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का आकलन कराएगा।

यह फैसला रविवार को इंदौर के निकट स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में लिया गया। शहर से करीब 700 वाहनों में गए ब्राह्मण परिवारों ने ब्राह्मण समाज की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एकजुटता संकल्प लिया। यात्रा सुबह 9 बजे हरसिद्धि मंदिर से रवाना हुई थी। दोपहर जानापाव पहुंचे जहां संकल्प लिया और ब्राह्मण एकता के लिए सितंबर में उज्जैन में महाकुंभ लगाने, ब्राह्मण भवन बनाने व समाज की एकजुटता के लिए अन्य प्रयास करने पर चर्चा की गई। पं. रामेश्वर दुबे के अनुसार सितंबर में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। समाज राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का आकलन कराएगा। जानापाव मेंं एससी एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन कराने व आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू किए जाने का भी संकल्प लिया।

अभा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी के अनुसार जानापाव में कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, योगेन्द्र महंत की उपस्थिति में शैलेषानंद महाराज ने संकल्प कराया। यात्रा में मुकेश शर्मा, योगेश शर्मा, रवि शुक्ला, जियालाल शर्मा, मनीष शर्मा, श्यामनारायण व्यास, राजेन्द्र गुरू, राजेश त्रिवेदी भी शामिल थे।

उज्जैन में रविवार सुबह यात्रा में शामिल होने के लिए एकत्र ब्राह्मणजन। इनसेट में जानापाव में कुंड में संकल्प लेते ब्राह्मण।