उज्जैन :संवाददाता(क्षमाहीता उपाध्याय) अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन कल दिनांक 24/12/2017 को नीलगंगा सरोवर के पीछे क्षिप्रा गार्डन में रखा गया है| जिसका समय प्रातः 9:00 बजे से 05:00 बजे तक चलेगा |

अपने तरह का यह देश में पहला सम्मेलन है , जिसमे महिलाओ द्वारा इस प्रकार का अनूठा प्रयास किया गया है | जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी जोशी ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए पुरे जिले में एवं इसके पश्चात प्रदेश एवं पुरे देश में एक वृहद सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज में विवाह ही नहीं अपितु ज्ञान, रोजगार एवं अन्य प्रकार की समस्त कौशलताओ का उपयोग एक-दूसरे के लिए करते हुए ब्राह्मण समाज को लाभान्वित किया जा सकेगा |

जिसमे मध्यप्रदेश , राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ प्रदेशो के युवक-युवतियाँ शामिल होंगे | कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जी त्रिपाठी,प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र जी मिश्रा, संगठन मंत्री श्री महेंद्र जी मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीता जी मिश्रा,मोर्चा संरक्षक श्रीमती दीपा पांडेय जी,श्रीमती धनेश्वरी जोशी जी, प्रदेश सयोजिका श्रीमती यशोदा शर्मा जी , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी जोशी जी, जिला महामंत्री सुश्री भारती प्रपन्ना जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना ज्ञानी जी,श्रीमती मोना त्रिवेदी जी, श्रीमती लता शर्मा जी,कोषाध्यक्ष श्रीमती क्षमाहीता उपाध्याय, महिला मोर्चा प्रवक्ता श्रीमती संध्या भार्गव जी एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रीती दीक्षित जीउपस्थित रहेंगे |