1 min read

हनीमून पर लंदन गए शाहिद-मीरा

पिछले महीने शादी करने वाले शाहिद कपूर अौर मीरा राजपूत को अब जा कर कुछ फुरसत के लम्हे मिले हैं। बेहद व्यस्त शाहिद कपूर को जैसे ही अपने काम से जरा-सी राहत मिली वे पत्नी मीरा के साथ हनीमून के लिए निकल गए।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने हनीमून के लिए लंदन गए हैं। खबर है कि पहले शाहिद और मीरा ने हनीमून के लिए पूरा यूरोप घूमने का प्लान बनाया था लेकिन अब सिर्फ लंदन तक ही इसके सिमटने की चर्चा है। वहां से लौटकर शाहिद फिर से अपनी फिल्म ‘शानदार’ के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे।

हनीमून के कारण आने वाले 23 और 24 अगस्त को ‘झलक दिखला जा ‘ के एपिसोड में शाहिद के ना दिखने की भी खबरें आ रही हैं। आने वाले इन एपिसोड में सलमान खान के साथ अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली अपनी फिल्म ‘हीरो’ को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।

सात जुलाई को शादी करने के बाद इस कपल ने 10 जुलाई को मुंबई में अपनी शादी का भव्य रिसेप्शन दिया था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं।