चीन के तीन दिवसीय दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। दोपहर एक बजे शियान के सरकारी गेस्ट हाउस में दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी। इसमें व्यापार और आर्थिक समझौतों के साथ सीमा और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसा पहली बार होगा कि चीनी राष्‍ट्रपति किसी विदेशी मेहमान का स्‍वागत अपने होमटाउन (शियान) में करेंगे।पिछले साल सितंबर में जब जिनपिंग भारत आए थे तो मोदी ने भी उनका स्वागत अपने गृह राज्य गुजरात में किया था।
मोदी गुरुवार सुबह शियान पहुंचे। उन्होंने पहले चीन के विश्व प्रसिद्ध टेराकोटा वॉरियर्स संग्रहालय का दौरा किया। इसके बाद वह ‘द शिंगशान मंदिर’ पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों में भी मोदी को लेकर खासा क्रेज दिखा। मोदी ने लोगों का न केवल अभिवादन किया, बल्कि सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे हाथ भी मिलाया।
11.15 AM: शाम को पीएम मोदी के बीजिंग रवाना होने से पहले चीन के राष्ट्रपति उनकी शान में भोज का आयोजन करेंगे।
—————–
10:57 AM: अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए चीन द्वारा नत्थी वीजा जारी करने का मुद्दा भी मोदी और जिनपिंग की बातचीत में उठ सकता है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बनाता रहा है।
—————–
10:47 AM: मोदी और जिनपिंग के बीच दोपहर एक बजे व्यापारिक असंतुलन को दूर करने के मुद्दे पर अहम बातचीत होगी। 2014-15 में एक साल पहले मुकाबले ट्रेड डेफिसिट 34 पर्सेंट बढ़ गया है।

—————–

10:45 AM: #ModiInChina टि्वटर के टॉप ट्रेन्डिंग टॉपिक में पहुंचा।
—————–
10:30 AM: द शिंगशान मंदिर से बाहर निकले पीएम मोदी। लोगों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन। स्थानीय लोगों में पीएम मोदी से हाथ मिलाने की मची होड़।
—————–
9:20 AM: मंदिर के प्राचीन इतिहास की जानकारी ले रहे मोदी। मंदिर में कई मशहूर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा संस्कृत सामग्रियों के चीनी अनुवाद रखे हुए हैं।
—————–
9:07 AM: द शिंगशान मंदिर पहुंचे मोदी।
—————–
9:07 AM: मोदीद शिंग शान मंदिर की ओर रवाना। बौद्ध् धर्म से जुड़ी जानकारियां लेंगे पीएम।
—————–
8:50 AM:  में विजिटर में बुक में संदेश लिखा|
—————–
8:40 AM: टेराकोटा वॉरियर्स संग्रहालय में सैनिकों की मूर्तियों को छू कर देख रहे हैं मोदी। टूर गाइड से ले रहे हैं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी।
—————–
8:20 AM: चीन के टेराकोटा वॉरियर्स संग्रहालय पहुंचे नरेंद्र मोदी.
——————
4:15 AM: चीन के शियान में मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम तीन देशों के दौरे पर हैं और उनका पहला पड़ाव चीन है। इसके बाद वह मंगोलिया और दक्षिण कोरिया भी जाएंगे।
मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार चीन की यात्रा पर हैं। उनके साथ यात्रा पर गए प्रतिनिधमंडल में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी शामिल हैं।
आज का कार्यक्रम
* 9.25: द शिंग शान मंदिर का दर्शन।
* दोपहर 1.00: दोपहर- राष्ट्रपति जिनपिंग से वार्ता।
* 2.20: गूस पेगोडा में पौधा रोपण।
* 3.40: साउथ सिटी वॉल का दौरा।
* 4.00: राष्ट्रपति के भोज में शामिल।
* 5.00 बजे शाम: सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल।
* 8.05 बजे रात: मोदी बीजिंग पहुंचेंगे।