बंधवार 27 को संभाल लेंगे कुर्सी, बादमें होगा समारोह
मंदसौर। नगर पालिका की नई परिषद 27 जनवरी को आस्तित्व में आ जाएगी। इसी दिन से नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार विधिवत कुर्सी भी संभाल लेंगे। वहीं 29 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में पद्भार ग्रहण समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री शहर की आगामी नई योजनाओं की आधारशिला भी रख सकते हैं तो कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। शनिवार को विधायक और नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष ने भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।इस बार नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार तीन बार अलग-अलग कार्यक्रमों में नपाध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। पहली बार 24 जनवरी को बन रहे रवि पुष्य योग के चलते वे कुछ मिनटों के लिए कुर्सी पर बैठकर प्रभार ले लेंगे। उसके बाद 26 जनवरी को वर्तमान परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 27 जनवरी को नई परिषद का पहला सम्मेलन होगा। इसमें नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार विधिवत रूप सेकुर्सी संभाल लेंगे। फिर 29 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहर में आएंगे और मंच से पदभार ग्रहण कराने की औपचारिकता पूरी कराएंगे।शनिवार सुबह हुई भोपाल में मुलाकातशनिवार सुबह 11 बजे विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के साथ नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की। दोनों ने नवनिर्वाचित परिषदके पदभार ग्रहण समारोह में पधारने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान ही मुख्यमंत्री ने 29 जनवरी को दोपहर 1 बजे मंदसौर आने की स्वीकृति दे दी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, महामंत्री पार्षद मुकेश खमेसरा साथ थे। विधायक श्री सिसौदिया व नपाध्यक्ष श्री बंधवार ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।ढाई घंटे रुकेंगे शहर मेंरोड शो भी संभावितनपा चुनाव प्रचार में आए मुख्यमंत्री को अपने पिता की तबीयत खराब होने पर रोड शो बीच में छोड़कर जाना पड़ा था। अब 29 जनवरी को उन्होंने मंदसौर में लगभग ढाई से तीन घंटे का कार्यक्रम करने की बात कही है। इसमें रोड शो कर शहर की जनता को धन्यवाद भी दे सकते हैं। इसके अलावा उनका अन्य कार्यक्रम भी हो सकता है।पहली बैठक में होगाउपाध्यक्ष का चुनाव27 जनवरी को होने वाली नपा परिषद की प्रथम बैठक ही नए नपा उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इसमें किसी प्रकार का आरक्षण नहीं है। फिर भी भाजपा की तरफ से क्या तय होता है, इसका इंतजार सभी जीते हुए पार्षदों कोभी है। अगर नपाध्यक्ष पुरुष होने से उपाध्यक्ष पद महिला के खाते में जाता है तो जीती हुई भाजपा की महिला पार्षदों में अंगूरबाला कर्नावट, संध्या शर्मा, सुनीता बाहेती जैसे नाम आगे आएंगे। वहीं पुरुषों को ही प्राथमिकता मिलती है तो राम कोटवानी, श्रवण रजवानिया, सुनील जैन महाबली, मुकेश खमेसरा पर भी विचार हो सकताहै। उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही अपील समिति के दो सदस्यों को भी चुना जाएगा।




