फायरिंग के बाद SUV ऑटो पर पलटी, ड्राइवर की मौत
1 min read

फायरिंग के बाद SUV ऑटो पर पलटी, ड्राइवर की मौत

गुड़गांव। ‘जिंदगी का क्या भरोसा, न जाने किस गली किस मोड़ पर वीरान हो जाए’ यह देखने को मिला गुड़गांव में। यहां पर कार के अनियंत्रित होकर ऑटो पर गिरने से ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने का कोई कसूर नहीं था, लेकिन वह बदकिस्मती का शिकार हो गया।

बुधवार को सुबह हयातपुर के रहने वाले राकेश अपनी कार से कहीं जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। शहर में एमडी रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग से घबराए ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और वह वहां खड़े ऑटो पर पलट गई, जिससे ऑटो सवार चालक की मौत हो गई। हमलावर घटनास्थल से तत्काल फरार हो गए। हादसे के गवाह बने स्थानीय लोग हादसे पर हैरानी जता रहे हैं।