कारोबार ताजा खबर

टाटा मोटर्स की नई कार बोल्ट हैचबैक 20 जनवरी को लॉन्च

टाटा मोटर्स अपनी नई कार बोल्ट हैचबैक 20 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है. यह कार कंपनी की नई सीरीज के तहत लॉन्च की जा रही है. इसके लिए बुकिंग पहले से होगी और ग्राहक को 11,000 रुपये देने होंगे.टाटा मोटर्स ने इसके पहले ज़ेस्ट लॉन्च किया था जो बिलकुल नए तरह की कार थी. कंपनी ने बोल्ट को नए ढंग का बनाया है. यानी कि इसका डिजाइन बिल्कुल खास तरह का है. इसका इंजन 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड रिवोट्रोन एमपीएफआई पेट्रोल है. यह 89 बीएचपी पॉवर पैदा कर सकता है.कंपनी का दावा है कि उसने इस कार में क्वालिटी का बहुत ध्यान रखा है. इसके लिए पुर्जों की पक्की टेस्टिंग की जा रही है. उसके बाद ही उन्हें कार में लगाया जा रहा है. इससे बाद में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा.

 यह कार विस्टा की उत्तराधिकारी है लेकिन इसका बाहरी हिस्सा उससे बिल्कुल अलग है और इसका ग्रिल, खास तरह का है. इसके अलावा इसकी छत खास तरह की है. इसकी टेल लाइटें बेहतर दिखती हैं.

इसके अंदर काफी स्पेस है और इसकी सीटें चौड़ी हैं. इनकी गद्दियां बेहद सॉफ्ट हैं. यानी काफी आरामदेह. कंपनी का दावा है कि यह बढ़िया माइलेज देगी लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि यह कितना देगी. इस कार की कीमत संभवतः 4.3 लाख रुपये से शुरू होगी. इस कीमत पर यह सफल हो सकती है.

ताजा खबर

पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ की बैठक, देशव्यापी तैयारियों पर की चर्चा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST पीएम मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ शनिवार को बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस प्रतिक्रिया गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। ANI ✔ @ANI Prime Minister Narendra Modi also directed the concerned groups and officials to ensure sufficient production, procurement and availability of all essential medical equipment such as personal protective equipment, masks, gloves and ventilators: Prime Minister’s office https://twitter.com/ANI/status/1246365508225523713 … ANI ✔ @ANI Prime Minister’s office: PM Modi chaired joint meeting of Empowered Groups constituted for planning&ensuring implementation of #COVID19 response activities in country. He reviewed countrywide preparedness regarding availability of hospitals,proper isolation&quarantine facilities. View image on Twitter 265 2:46 PM – Apr 4, 2020 Twitter Ads info and privacy 51 people are talking about this इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, उचित आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित चिकित्सा उपकरणों जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर्स के पर्याप्त उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समूहों और अधिकारियों को निर्देश दिया।