देश

जनरल मोटर्स भारत से अपना कारोबार समेटेगी; स्पार्क, बीट, शेवरले की बिक्री होगी बंद

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स भारत में वाहनों की बिक्री बंद करेगी. कंपनी ने भारत से अपना कारोबार समेटने का फैसला लिया है. न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, साल के अंत तक वह कारों की बिक्री बंद कर देगी और केवल निर्यात पर ध्यान देगी.

इसका सीधा सा असर यह होगा कि अब भारत में स्पार्क, बीट, एवियो, शेवरले की बिक्री बंद हो जाएगी. इसके अलावा क्रूज़ और ट्रेल ब्लेज़र भी नहीं बिकेंगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कंपनी एक्सपोर्ट मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करेगी और बिक्री को वह साल के अंत तक पूरी तरह से बंद कर देगी. दरअसल अब जनरल मोटर्स की शेवरले कार तालेगांव प्लांट में बनेगी और एक्सपोर्ट होगी. कंपनी ने अपना हल्लोल प्लांट शेवरले बेच दिया है.

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.