छत्तीसगढ़ ताजा खबर

कोयला खदान का फेन टूटा, अंदर फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाला

कोरबा। एसआईसीएल की ढेलवाडीह अंडर ग्राउंड कोयला खदान का फेन टूटने से माइनिंग सरदार सहित 41 मजदूर अंदर फंस गए। कुछ देर की मशक्‍कत के सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। फेन अंडर ग्राउंड खदान से गैस निकालने के काम आता है, ऐसे में इसके टूटने से खदान के अंदर गैस भरने का खतरा मंडराने लगा था। टूटे हुए फेन को सुधारा जा रहा है।