आरोपी कांसवा के भाई ,फूलचंद और नरेंद्र कांसवा के घर मारा छापा
झाबुआ, पेटलावद। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नियमों के विपरीत पटाखों का संग्रहण पाए जाने पर दो गोदामों को सील कर दिया। ग्राम अहमदपुर खैगांव में स्थित यह दोनों गोदाम व्यवसायी सचिन प्रद्युम्न जैन निवासी हरीगंज के हैं। पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
इधर रविवार रात को एक बार फिर पुलिस कांसवा के भाई फूलचंद और नरेंद्र कांसवा के घर पेटलावद पहुंची। यहां से दोनों के घरों और मकानों को मिलाकर कुल 8 स्थानों पर छापा मारा गया। इस दौरान दो पेटी जिलेटिन रॉड और मिली। इसके अलावा भी कुछ विस्फोटक सामग्री पाई गई। पुलिस देर रात तक कार्रवाई में जुटी रही।




