वॉशिंगटन: नासा के विशालकाय अंतरिक्ष दूरबीन ने एक बहुत छोटी आकाश गंगा देखी है। यह विशालकाय आवर्धक लेंस द्वारा खोजी गई अब तक की आकाश गंगाओं में सबसे ज्यादा दूरी पर है। इसकी दूरी 13 अरब प्रकाशवर्ष मापी गई। एक अध्ययन के मुताबिक, इस आकाश गंगा से ब्रह्मांड बनने की प्रक्रियाओं और इसके इतिहास का पता चल सकता है। कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एडी जिट्रीन के मुताबिक, यह खोज मैसिव गैलेक्सी क्लस्टर अबेल 2744 जिसे पंडोरा क्लस्टर कहते हैं, के लेंसिंग पावर के उपयोग से की गई। यह किसी भी आकाश गंगा की तीन बड़ी तस्वीरें बनाता है। इस आकाश गंगा को मिल्की वे आकाश …