अबुजा। नाइजीरिया ने कहा है कि उसने लगभग छह महीने पहले अगवा हुई स्कूली छात्राओं की रिहाई के लिए आतंकवादी संगठन बोको हराम के साथ संघर्ष विराम समझौता किया है। नाइजीरियाई सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एलेक्स बादेह ने बताया कि वह लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि बोको हराम के साथ संघर्ष विराम के लिए समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि बोको हराम की ओर से इस संबंध में अब तक कोई बयान नहीं आया है। सरकारी प्रवक्ता माइक ओमेरी ने कहा कि इस समझौते के तहत अगवा की गई छात्राओं समेत बोको हराम के कब्जे में मौजूद सभी लोगों को रिहा कराने की बात तय हुई है। बोको हराम ने …