देश

NIOS D.El.Ed. 4th Semester 2019 results: आज आ सकते हैं NIOS डीएलएड चौथे सेमेस्टर के नतीजे

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) आज डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) चौथे सेमेस्टर के नतीजे जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की वेबसाइट www.nios.ac.in पर नतीजे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले तीसरे सेमेस्टर के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थीं।

नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की वेबसाइट www.nios.ac.in पर पर जाएं।

 

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.