IPL-7:सहवाग और युवराज सबसे महगे
आईपीएल-7 के लिए फरवरी में होने वाली नीलामी के लिए 233 खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। इन खिलाड़ियों में 46 भारतीय खिलाड़ी होंगे और शेष सभी विदेशी खिलाड़ी होंगे। खास बात यह है कि टीम से बाहर चल रहे वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह उन टॉप 11 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी बोली दो करोड़ रुपए से शुरू होगी।
वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल को उनकी फ्रेंचाइजी टीम ने रिटेन नहीं किया था। जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया था उनकी नीलामी होगी। आईपीएल-7 के इस महाकुंभ में कुल 233 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इस बार भी पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत नहीं करेगा। केवल 2008 में पाकिस्तानी खिलाड़ी इंडियन प्रीमयर लीग में शामिल हुए थे।
प्रमुख भारतीय क्रिकेटर और उनके बेस प्राइस
2 करोड़ बेस प्राइसः वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, युसूफ पठान, दिनेश कार्तिक, प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा, प्रज्ञान ओझा, रोबिन उथप्पा, अमित मिश्रा, मुरली विजय, मनोज तिवारी,
1.5 करोड़ बेस प्राइस: जहीर खान, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, इरफान पठान, इशांत शर्मा
1 करोड़ बेस प्राइस: पार्थिव पटेल, मोहित शर्मा, अशोक डिंडा, वर्धमान साहा।




