HIGHLIGHT

  1. IPL 2019 मुंबई बनाम राजस्थान
  2. राजस्थान ने टॉस जीत, पहले गेंदबाजी का फैसला किया
  3. स्टीव स्मिथ बने राजस्थान के कप्तान

IPL 2019 MI vs RR Live score: IPL के 36वें मैच में रोहित की मुंबई का सामना रहाणे की राजस्थान के साथ हो रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस वक्त मुंबई की टीम कमाल की फॉर्म में है ऐसे में रहाणे की टीम के लिए ये मैच एक बड़ी परीक्षा होगी। राजस्थान की टीम ने भी इस सीजन में अब तक निराश ही किया है। अपने आठ में से इस टीम ने सिर्फ दो मैच ही जीते हैं और छह में इसे हार मिली है। वहीं मुंबई की टीम ने कमाल की वापसी करते हुए नौ में छह मुकाबले जीतकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई ने अब तक सिर्फ तीन मैचों में ही मात खाई है। दूसरी तरफ रहाणे की टीम का बुरा हाल है और वो चार अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

20 Apr,2019
  • 05:15 PM

    डी कॉक ने 47 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। उन्हें श्रेयस गोपाल ने स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवा दिया।

  • 05:15 PM

    14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बिन्नी ने सूर्यकुमार यादव को 34 रन पर आउट कर दिया। मुंबई ने 14 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं।

  • 05:07 PM

    मुंबई के 100 रन पूरे हो चुके हैं। इस टीम ने 13 ओवर का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।

  • 05:02 PM

    मुंबई ने 12वें ओवर में दस रन बनाए। डी कॉक व सूर्यकुमार यादव के बीच 86 रन की साझेदारी हो चुकी है। मुंबई ने इस ओवर के खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं।

  • 04:56 PM

    RR vs MI live score 11 ओवर खत्म होने के बाद मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बना  लिए हैं।

  • 04:51 PM

    डी कॉक ने इस आइपीएल का तीसरा अर्धशतक लगाया। 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। डी कॉक ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

  • 04:46 PM

    नौ ओवर का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर में दस रन बने। मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।

  • 04:45 PM

    मुंबई के पचास रन पूरे हो चुके हैं। इस ओवर में सात रन बने। सात ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं।

  • 04:37 PM

    मुंबई के पचास रन पूरे हो चुके हैं। इस ओवर में सात रन बने। सात ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं।

  • 04:34 PM

    छह ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार और डी कॉक के बीच 38 रन की साझेदारी हो चुकी है।

  • 04:26 PM

    मुंबई ने पांच ओवर खत्म होने के बाद एक विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर ने एक ओवर में छह रन दिए।

  • 04:21 PM

    चार ओवर खत्म होने के बाद मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। डी कॉक 26 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं उसे साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 04:15 PM

    स्मिथ ने तीसरे ओवर में अटैक के लिए श्रेयस गोपाल को बुलाया। गोपाल ने इस ओवर की तीसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा को कैच आउट कर दिया। गोपाल ने अपनी ही गेंद पर रोहित का कैच पकड़ा। रोहित ने पांच रन बनाए। तीन ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए हैं।

  • 04:09 PM

    दूसरे ओवर में अटैक के लिए धवल कुलकर्णी को लाया गया है। इस ओवर में कुल तीन रन बने। दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने बिना कोई विकेट खोए छह रन बना लिए हैं।

  • 04:04 PM

    MI vs RR live score पहले ओवर में तीन रन बने। मुंबई ने एक ओवर खत्म होने के बाद तीन रन बना लिए हैं।

  • 04:01 PM

    मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा व क्विंटन डी कॉक ने की है। राजस्थान की तरफ से पहला ओवर स्टुअर्ट बिन्नी फेंक रहे हैं।

  • 03:49 PM

     MI की प्लेइंग इलेवन- 

    रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, कृणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, राहुल चहर, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

  • 03:48 PM

     RR की प्लेइंग इलेवन- 

    संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, रेयान प्रयाग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।

  • 03:47 PM

    इस मैच के लिए मुंबई की टीम में एक बदलाव किया गया है। जयंत यादव की जगह टीम में मयंक मार्क्ंडे को शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान के नए कप्तान स्मिथ ने बताया कि मुंबई के खिलाफ इस मैच के लिए टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। जोस बटलर की जगह स्मिथ खुद टीम में हैं। वहीं ईश सोढ़ी की जगह बेन स्टोक्स व राहुल त्रिपाठी की जगह रेनाय  प्रयाग अंतिम ग्यारह में शामिल किए गए हैं। जोस बटलर पिता बनने की वजह से अपने देश वापस लौट गए हैं।

  • 03:34 PM

    इस मैच में राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। स्मिथ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

  • 03:14 PM

    जयपुर की पिच पिछले दो मैचों में काफी स्लो रही थी और उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी पिच का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। इस पिच पर मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को काफी मदद मिल सकती है। ओस भी इस मैच में अहम रोल निभाने वाला है और उम्मीद की जा रही है कि जो टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी।

  • 03:12 PM

    आइपीएल में आज का पहला मैच मुंबई और राजस्थान के बीच अब से कुछ देर के बाद खेला जाएगा। ये इन दोनों टीमों का इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में राजस्थान ने मुंबई को हराया था। हालांकि मुंबई की टीम अब फॉर्म में वापस लौट चुकी है और ऐसे में रहाणे को इस टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।