ताजा खबर देश विदेश

US कंपनी से नमाज के लिए मांगा समय, 200 मुस्लिमों को नौकरी से निकाला

वाशिंगटन। अमेरिका के एक मीट पैकिंग प्लांट से करीब 200 मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि इन सभी ने काम के समय अपने औजार छोड़ दिए थे। इसका कारण कर्मचारियों द्वारा नमाज के लिए समय नहीं मिलना था।
बताया जा रहा है कि ज्यादातर कर्मचारी सोमालिया के प्रवासी हैं। ये सभी कर्मचारी कोलोरोडो के फोर्ट मॉर्गन में कारगिल मीट सॉल्यूशन्स में काम करते थे। इन कर्मचारियों ने काम के समय नमाज के लिए कम समय देने का आरोप व्यवस्थाक पर लगाया था और विरोध में वॉकआउट भी किया था।
‘द टेलीग्राफ’ के अनुसार, कम्पनी ने मुस्लिम कर्मचारियों को साल 2009 से नमाज के लिए अलग से ‘रिफ्लैक्शन रूम’ उपलब्ध कराया था, लेकिन कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि यह पॉलिसी अब बदल दी गई है।

काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (सीएआईआर) के प्रवक्ता जयलानी हुसैन के अनुसार, ‘ये सभी कर्मचारी अच्छे कर्मचारी हैं और इन्हें अन्य कोई समस्या नहीं है। उन्हें लगता है कि नमाज छोड़ना नौकरी चले जाने से बदतर है। ये अल्लाह के आशीर्वाद को खो देने की तरह है।’
सीएआईआर का दावा है कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव का व्यवहार किया जाता था। उन्हे कहा जाता था, ‘अगर तुम नमाज करना चाहते तो घर जाओ।’ हालांकि, कम्पनी कारगिल मीट सॉल्यूशन्स का कहना है कि नमाज करने के लिए समय देने की पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कम्पनी के प्रवक्ता के अनुसार, कम्पनी के प्लांट मैनेजर्स ने कर्मचारियों, सोमाली समुदाय के सदस्यों और यूनियन लीडर्स के साथ मुलाकात की थी, लेकिन मामले को सुलझाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को कहा गया था कि यदि वे तीन दिन लगातार नौकरी पर नहीं आए तो उनकी नौकरी पर खतरा बना रहेगा। इसके बाद भी 200 लोगों के वापस नहीं लौटने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
कम्पनी प्रवक्ता ने बताया, ‘कारगिल अपने कर्मचारियों को धार्मिक आधार पर हरसंभव व्यवस्था प्रदान करने की पूरी कोशिश करता है। कारगिल ने किसी भी मौके पर लोगों को फोर्ट मॉर्गन में नमाज करने से नहीं रोका। ना ही हमने धार्मिक आवास और उपस्थिति को लेकर अपनी नीतियां बदली हैं। इसे गलत तरह से पेश किया गया है।’

देश

नई दिल्ली. यहां पुलिस की गिरफ्त में आए 38 साल के एक टेलर ने चौंकाने वाला गुनाह कबूल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने 12 साल में करीब 500 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है और करीब 2500 नाबालिगों से रेप की कोशिश की है। आरोपी सुनील रस्तोगी पांच बच्चों का पिता है। उसे 2 बच्चियों से रेप की कोशिश करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। 6 महीने की सजा काट चुका… – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि सुनील ज्यादातर 8 से 10 साल की स्कूल आती-जाती बच्चियों को निशाना बनाता था। – वह उनसे कहता था कि तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे हैं, कुछ सामान देना है। इस तरह नाबालिग बच्चियां उसके झांसे में आ जाती थीं। – वह मौका पाकर किसी सुनसान जगह पर बच्चियों से रेप करता था। – रस्तोगी ने ज्यादातर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घटनाओं को अंजाम दिया है। – 2006 में ऐसे ही एक मामले में वह उत्तराखंड की रुद्रपुर जेल में छह महीने की सजा काट चुका है। दिल्ली में टेलर की दुकान पर करता था काम – पुलिस के मुताबिक, सुनील ने कुछ वक्त तक ईस्ट दिल्ली में एक टेलर की दुकान पर काम किया था। – पुलिस अब उससे छह मामलों में पूछताछ कर रही है। इनमें 3 केस दिल्ली के, दो रुद्रपुर और एक बिलासपुर का है। – 2004 में उसने दिल्ली के मयूर विहार में पड़ोसी की बेटी से छेड़छाड़ की थी। तब उसे और उसके परिवार को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया था। – पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। वह अभी उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहा था। – उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी – सुनील ने 13 दिसंबर को स्कूल से लौट रही 10 साल की एक नाबालिक को अगवा कर उसका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया। – बच्ची ने पहले तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन उसके बर्ताव में बदलाव देख पेरेंट्स ने पूछा तो उसने अापबीती बता दी। – इसके बाद बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। – 12 जनवरी को अशाेक विहार में 9 और 10 साल की दो बच्चियों को अगवा करने की शिकायत आई। वे भी ट्यूशन से लौट रही थीं। सुनील ने उन्हें नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बाद में वह दोनों को अंडर कंस्ट्क्शन बिल्डिंग में ले गया और उनके साथ रेप की कोशिश की। लेकिन बच्चियों के चीखने पर वहां से फरार हो गया। – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि इस घटना के बाद न्यू अशोक नगर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक टास्क फोर्स टीम बनाई। बाद में सुनील को कोंडली गांव से गिरफ्तार किया गया। सीरियल रेपिस्ट को 3 साल से तलाश रही थी पुलिस – एक पुलिस अफसर ने बताया कि इस सीरियल रेपिस्ट की पुलिस को 2013 से तलाश थी। तब दिल्ली के न्यू अशोक विहार नगर पुलिस को दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। – दोनों मामलों में नाबालिगों ने बताया कि आरोपी लाल जैकेट और ब्लू जींस पहने था। उसने बच्चियों को नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बच्चियों ने यह भी बताया कि जब वे आरोपी से छोड़ देने की मिन्नतें कर रही थीं, तब वह हंस रहा था। – पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट की तलाश में नॉर्थ इंडिया की जेलों में बंद या वहां से रिहा हुए कैदियों का डाटाबेस देखा। डोर-टू-डोर सर्च की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उसका स्केच बनाया गया। – पुलिस ने वेंडर्स, रिक्शा चालक और शॉपकीपर्स से पूछताछ की। इनका दावा था कि बताए गए हुलिए जैसा शख्स उन्होंने देखा है। – पुलिस ने 100 सस्पेक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की। फिर एक-एक स्केच और फोटो की पड़ताल करने के बाद तीन संदिग्धों को चुना। – आखिरकार, पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी उसकी पकड़ में आ गया।