मंदसौर। बुधवार को सुवासरा नगर परिषद चुनाव के तहत मतदान हुआ और अध्यक्ष पद के 3 व पार्षद पद के 37 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। कुल 81.35 प्रश मतदान हुआ। अच्छे मतदान से दोनों ही प्रमुख दल के रणनीतिकार और उम्मीदवार खुश नजर आ रहे हैं और माहौल को अपने पक्ष में बता रहे हैं। महिलाओं का मतदान प्रश 81.81 प्रश रहा। जबकि पुरुषों का मतदान प्रश महज 80.88 प्रश ही रहा।

मतदान के साथ ही 10 दिनों से चल रही गहमा-गहमी भी थम गई है। अब 16 अगस्त को उत्कृष्ट विद्यालय में मतगणना होगी। सुबह से ही सुवासरा के सभी 15 मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचना शुरू हो गए थे। सीतामऊ के एसडीएम राजन बी नाडिया व एसडीओपी हरिसिंह परमार नगर में भ्रमण करते रहे। शाम को कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह व एसपी मनोज शर्मा भी पहुंचे। मतदान का प्रश सुबह से ही ठीक रहा। दोपहर तक 66 प्रश मतदान हो चुका था, जबकि अंतिम प्रश 81.35 प्रश रहा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) स्वतंत्र कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने सुवासरा पहुंचकर मतदान केंद्रों में हो रहे मतदान कार्य का मुआयना किया। मतदान के दौरान कोई घटना नहीं हुई।

वर्तमान और पूर्व विधायक

घूमते रहे लगातार

सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग कांग्रेस प्रत्याशी संदीप वर्मा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिन भर घूमते रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी मगनलाल सूर्यवंशी के लिए पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। दोनों ही दलों के रणनीतिकारों ने आखिरी समय तक खासा जोर लगाया। अच्छे प्रश के बाद अब दोनों ही दल अपनी जीत की उम्मीद लगा रहे हैं।

इस तरह बढ़ा मतदान का प्रतिशत

समय पुरुष महिला अन्य कुल

सुबह 8बजे 13.07 9.81 0.0 11.58

सुबह 9बजे 25.93 22.02 0.0 23.99

सुबह 10बजे 37.68 34.13 0.0 35.92

सुबह 11बजे 48.01 44.23 0.0 46.13

दोप. 12बजे 57.84 56.76 0.0 57.29

दोप. 1बजे 66.30 66.68 0.0 66.48

दोप. 2बजे 72.17 74.01 0.0 73.06

दोप. 3बजे 76.05 77.94 0.0 76.97

शाम 4बजे 79.51 80.5 00.079.98

शाम 5 बजे 80.91 81.81 50.0 81.35

मतदान संपन्ना 80.88 81.81 50.0 81.35

नगर परिषद में कुल मतदाता

वार्ड पुरुष महिला योग

1 306 302 608

2 299 276 575

3 289 296 585

4 378 373 751

5 297 314 611

6 421 386 807

7 282 259 541

8 299 296 595

9 207 191 398

10 262 271 533

11 217 196 413

12 321 327 648

13 252 267 519

14 477 441 888

15 414 379 793

कुल 4691 4574 9265

इतने मतदाताओं ने लिया भाग

वार्ड पुरुष महिला योग

1 298 254 552

2 234 224 458

3 229 233 462

4 220 274 494

5 228 235 463

6312 315 627

7 230 203 433

8 263 242 505

9 178 163 341

10 218 215 433

11 191 180 371

12 278 280 558

13 221 226 447

14 333 377 710

15 361 321 683

कुल 3794 3742 7537

वार्डवार मतदान प्रतिशत

वार्ड पुरुष महिला योग

1 97.39 84.11 90.79

2 78.26 81.16 79.65

3 79.24 78.72 78.97

4 58.20 73.46 65.78

5 76.77 74.84 75.78

6 74.11 81.61 77.70

7 81.56 78.38 80.04

8 87.96 81.76 84.87

9 85.99 85.34 85.68

10 83.21 79.34 81.24

11 88.02 91.84 89.83

12 86.60 85.63 86.11

13 87.70 84.64 86.13

14 74.50 85.49 79.95

15 87.20 84.70 86.13

कुल 80.88 81.81 81.35