खेल/क्रिकेट ताजा खबर

स्टीवन स्मिथ ने ऐलन बॉर्डर मेडल मिला

 ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ के करियर का सुनहरा दौर चल रहा है और उनकी कामयाबी को अब सम्मान भी मिल रहा है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ऐलन बॉर्डर मेडल से नवाज़ा गया है। माइकल क्लार्क के बाद स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रिंस कहना ग़लत नहीं होगा।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक चेहरा तेज़ी से चमका वह चेहरा है स्टीवन स्मिथ का। अब स्मिथ की काबिलियत पर एक और मुहर लग गई है। स्मिथ ने डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी को मात देते हुए टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर का ऐलन बॉर्डर मेडल जीता है।ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर स्मिथ ने जिस तेज़ी से क्रिकेट के तीनों फ़ॉमैर्ट में अपनी पहचान बनाई है वह कई लोगों के सोच से परे है। स्मिथ ने टी20, वनडे या फिर टेस्ट क्रिकेट, किसी में भी 50 मैच से ज्यादा नहीं खेले हैं। फिलहाल स्मिथ के खाते में 21 टी20, 49 वनडे और 26 टेस्ट मैच हैं।

अनुभव के लिहाज़ से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूद कई खिलाड़ियों से काफ़ी पीछे हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में उन्हें कप्तानी करने का मौक़ा मिला, लेकिन इससे उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।स्मिथ ने भारत के ख़िलाफ़ 4 टेस्ट की 8 पारियों में 128.16 की औसत से 769 रन बनाए। इसमें 4 शतक और 2 अर्द्धशतक शामिल रहा। वहीं वनडे में भी वह पूरी लय में दिखे। पिछले एक साल में टेस्ट और वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

स्मिथ ने 9 टेस्ट में 86.57 की औसत से 1212 रन बनाए जिसमें पांच शतक शामिल रहे, जबकि 89.62 के स्ट्राइक रेट से 15 वनडे में 708 रन उनके बल्ले से निकले, जिसमें तीन शतक भी लगे। स्टीवन स्मिथ पिछले दस साल में ऐलन बॉर्डर अवार्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।25 साल के स्मिथ ने जिस खिलाड़ी की जगह ली है वह कोई और नहीं बल्कि माइकल क्लार्क हैं। क्लार्क ने 23 साल की उम्र में ये मेडल जीता था।

पीठ दर्द और मांसपेशियों की तकलीफ़ से परेशान क्लार्क की जगह स्मिथ ने कब ले ली यह ख़ुद उन्हें भी नहीं पता चला। स्मिथ जिस तेज़ी से चमके हैं उससे साफ़ है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उसका नया हीरो मिल गया है।

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।