सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा संगठन को कोई सीट नहीं दिए जाने पर जयस ने अब खरगोन से डॉ. रक्षा मुजाल्दे, धार से भगवान सिंह सोलंकी, झाबुआ से डॉ. अभय ओहरी और बैतूल से डॉ. रुपेश पद्माकर को प्रत्याशी तय कर लिया है। जयस और गोंगगा के अकेले मैदान में उतरने से आदिवासी सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है।