देश

सिख दंगों पर क्या राहुल गांधी ने बदल दिया बयान? BJP ने ये वीडियो ट्वीट कर कहा-बोल रहे झूठ

1984 के सिख दंगों में कांग्रेस की भूमिका से राहुल गांधी के इन्कार पर बीजेपी ने एक वीडियो ट्वीट कर उन्हें झूठा बताया है.

सिख दंगों पर क्या राहुल गांधी ने बदल दिया बयान? BJP  ने ये वीडियो ट्वीट कर कहा-बोल रहे झूठ

1984 के सिख दंगों में कांग्रेस की भूमिका से राहुल गांधी के इन्कार वाले बयान पर बीजेपी ने जवाबी हमला बोला है. बीजेपी ने एक वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. इस वीडियो में राजीव गांधी का भी बयान दिखाया आरोप लगाया है कि वह सिख दंगों को न्यायोचित ठहराने की कोशिश कर रहे हैं.बीजेपी ने कहा है-अब राहुल गांधी चाहते हैं हम विश्वास कर लें कि सिखों को किसी ने नहीं मारा( No One Killed the Sikhs!).


बीजेपी की ओर से ट्वीट किए इस वीडियो में तीन अलग-अलग वीडियो को जोड़ा गया है.पहले पार्ट में राहुल गांधी का जनवरी 2014 में एक टीवी चैनल को दिया इंटरव्यू है, जिसमें 1984 के सिख दंगों में कांग्रेस नेताओं की भूमिका के सवाल पर राहुल कहते हैं-शायद कुछ कांग्रेस नेता संलिप्त थे. फिर जब दोबारा इसी सवाल को दोहराया गया तो राहुल गांधी ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस नेता दंडित भी किए जा चुके हैं.( बीजेपी के वीडियो में राहुल गांधी को मात्र इतनी बात कहते दिखाया गया).


हालांकि, उस इंटरव्यू में राहुल ने 2002 के गोधरा दंगे  और 1984 के सिख दंगों में अंतर भी बताया है। राहुल इंटरव्यू में कहते हैं कि 2002 के दंगे में वहां की सरकार शामिल थी, मगर 1984 के दंगे में सरकार दंगों को रोकने की कोशिश कर रही थी. बीजपी की ओर से ट्वीट किए वीडियो के आखिरी पार्ट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बयान दिखाया गया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती थोड़ी हिलती है. बीजेपी का कहना है कि यह कहकर राजीव गांधी ने सिख दंगों को न्यायसंगत ठहराने की कोशिश की थी.

उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि किसी के भी खिलाफ कोई भी हिंसा गलत है. भारत में कानूनी प्रक्रिया चल रही है लेकिन जहां तक मैं मानता हूं उस समय कुछ भी गलत किया गया तो उसे सजा मिलनी चाहिए और मैं इसका 100 फीसदी समर्थन करता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मन में उसके बारे में कोई भ्रम नहीं है. यह एक त्रासदी थी, यह एक दुखद अनुभव था. आप कहते हैं कि उसमें कांग्रेस पार्टी शामिल थी, मैं इससे सहमति नहीं रखता. निश्चित तौर पर हिंसा हुई थी, निश्चित तौर पर वह त्रासदी थी.’’ गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिख अंगरक्षक द्वारा हत्या के बाद 1984 में हुए दंगों में करीब 3,000 सिख मारे गए थे. तब केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी.   

देश

नई दिल्ली. यहां पुलिस की गिरफ्त में आए 38 साल के एक टेलर ने चौंकाने वाला गुनाह कबूल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने 12 साल में करीब 500 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है और करीब 2500 नाबालिगों से रेप की कोशिश की है। आरोपी सुनील रस्तोगी पांच बच्चों का पिता है। उसे 2 बच्चियों से रेप की कोशिश करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। 6 महीने की सजा काट चुका… – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि सुनील ज्यादातर 8 से 10 साल की स्कूल आती-जाती बच्चियों को निशाना बनाता था। – वह उनसे कहता था कि तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे हैं, कुछ सामान देना है। इस तरह नाबालिग बच्चियां उसके झांसे में आ जाती थीं। – वह मौका पाकर किसी सुनसान जगह पर बच्चियों से रेप करता था। – रस्तोगी ने ज्यादातर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घटनाओं को अंजाम दिया है। – 2006 में ऐसे ही एक मामले में वह उत्तराखंड की रुद्रपुर जेल में छह महीने की सजा काट चुका है। दिल्ली में टेलर की दुकान पर करता था काम – पुलिस के मुताबिक, सुनील ने कुछ वक्त तक ईस्ट दिल्ली में एक टेलर की दुकान पर काम किया था। – पुलिस अब उससे छह मामलों में पूछताछ कर रही है। इनमें 3 केस दिल्ली के, दो रुद्रपुर और एक बिलासपुर का है। – 2004 में उसने दिल्ली के मयूर विहार में पड़ोसी की बेटी से छेड़छाड़ की थी। तब उसे और उसके परिवार को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया था। – पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। वह अभी उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहा था। – उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी – सुनील ने 13 दिसंबर को स्कूल से लौट रही 10 साल की एक नाबालिक को अगवा कर उसका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया। – बच्ची ने पहले तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन उसके बर्ताव में बदलाव देख पेरेंट्स ने पूछा तो उसने अापबीती बता दी। – इसके बाद बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। – 12 जनवरी को अशाेक विहार में 9 और 10 साल की दो बच्चियों को अगवा करने की शिकायत आई। वे भी ट्यूशन से लौट रही थीं। सुनील ने उन्हें नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बाद में वह दोनों को अंडर कंस्ट्क्शन बिल्डिंग में ले गया और उनके साथ रेप की कोशिश की। लेकिन बच्चियों के चीखने पर वहां से फरार हो गया। – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि इस घटना के बाद न्यू अशोक नगर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक टास्क फोर्स टीम बनाई। बाद में सुनील को कोंडली गांव से गिरफ्तार किया गया। सीरियल रेपिस्ट को 3 साल से तलाश रही थी पुलिस – एक पुलिस अफसर ने बताया कि इस सीरियल रेपिस्ट की पुलिस को 2013 से तलाश थी। तब दिल्ली के न्यू अशोक विहार नगर पुलिस को दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। – दोनों मामलों में नाबालिगों ने बताया कि आरोपी लाल जैकेट और ब्लू जींस पहने था। उसने बच्चियों को नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बच्चियों ने यह भी बताया कि जब वे आरोपी से छोड़ देने की मिन्नतें कर रही थीं, तब वह हंस रहा था। – पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट की तलाश में नॉर्थ इंडिया की जेलों में बंद या वहां से रिहा हुए कैदियों का डाटाबेस देखा। डोर-टू-डोर सर्च की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उसका स्केच बनाया गया। – पुलिस ने वेंडर्स, रिक्शा चालक और शॉपकीपर्स से पूछताछ की। इनका दावा था कि बताए गए हुलिए जैसा शख्स उन्होंने देखा है। – पुलिस ने 100 सस्पेक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की। फिर एक-एक स्केच और फोटो की पड़ताल करने के बाद तीन संदिग्धों को चुना। – आखिरकार, पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी उसकी पकड़ में आ गया।