देश

कर्नाटक : अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस को चित कर कुमारस्वामी ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस विधान परिषद में सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी जो एचडी कुमारस्वामी के अप्रत्याशित दांव के चलते एक वोट से गिर गया

कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी विधान परिषद में सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी जो एक वोट से गिर गया. इसके पक्ष में 36 वोट पड़े जबकि विरोध में 37. जेडीएस के भाजपा के साथ हाथ मिलाने से कांग्रेस की योजना धरी की धरी रह गई.

परिषद के इतिहास में यह पहला मौका था जब सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. 75 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस के 33 सदस्य हैं जबकि भाजपा 23 सदस्यों के साथ दूसरे नंबर पर है. जेड़ीएस के 13 सदस्य हैं और पांच सीटें निर्दलीयों के पास हैं. भाजपा के एक सदस्य के निधन के चलते एक सीट फिलहाल खाली है. सभापति डीएच शंकरमूर्ति को हटाने के लिए कांग्रेस के वीएस उगरप्पा ने प्रस्ताव पेश किया था. जेडीएस नेता और उप सभापति मैरीथिब गौड़ा ने इसे मतदान के लिए सदन के समक्ष रखा था. लेकिन एक वोट से मात खाने के चलते सत्ताधारी पार्टी की फजीहत हो गई.

इस पूरे खेल में जेडीएस में नंबर दो एचडी कुमारस्वामी की मुख्य भूमिका रही. पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपने पिता एचडी देवगौड़ा को चुनौती देते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया. बुधवार तक भी देवगौड़ा कह रहे थे कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों से बराबर दूरी बनाकर चलेगी. …

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.