उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 27 दिसंबर की सुबह उज्जैन आएंगे। यहां पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस संबंध में प्रकाश चित्तौड़ा ने बताया कि सिंधु दर्शन यात्रा समिति द्वारा कालिदास संकुल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री भोपाल से सुबह 9.30 बजे यहां पहुंचेंगे। समिति द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा के संबंध में श्री चित्तोड़ा ने बताया कि देश के 29 राज्यों में मध्यप्रदेश पहला राज्य जिसमें यात्रियों को अनुदान दिया जाता है। 18 वर्षों से यात्रा का क्रम सतत जारी है। कार्यक्रम के दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। यह यात्रा जून माह में जम्मू से शुरू होती है। मुख्यमंत्री सिंधु दर्शन यात्रा समिति के कार्यक्रम के बाद लोटि स्कूल में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे।