ताजा खबर विदेश

102 की आबादी वाले गांव में आ धमके 750 सीरियाई शरणार्थी

बर्लिन। सीरियाई शरणार्थियों का दबाव जर्मनी में साफ नजर आ रहा है। सरकार ने छोटे-छोटे गांवों में शरणार्थियों को बसाने का फैसला किया है। ऐसा ही एक गांव है सुमते। अब तक इस गांव की आबादी महज 102 थी, लेकिन यहां शरणार्थियों का आना शुरू हो गया है। जल्द ही 750 शरणार्थियों को यहां बसाया जाएगा। इस तरह गांव की आबादी में अचानक 700 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी।

पहली खेप के तहत 100 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को दो बसों से यहां पहुंचाया गया। पूर्वी जर्मनी में बसा यह गांव एल्बे नदी के किनारे है। स्थानीय धर्मार्थ संस्था एएसबी ने उनका स्वागत किया। यहां पांच सौ शरणार्थियों के रहने का बंदोबस्त किया गया है।

ऐसे ही एक शरणार्थी परिवार की 20 वर्षीय युवती ने बताया, हम एक माह से

भटक रहे हैं। हमने बहुत मुश्किल वक्त बिताया है, लेकिन अब जर्मनी आकर सुकून है। एएसबी प्रवक्ता माइकल गटलर ने बताया, हमने 509 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की है।

समृद्ध पेंशनभोगियों का गांव है सुमते

सुमते गांव को पेंशनभोगियों ने बसाया है। इनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है।यहां लोगों के पास बड़े-बड़े फॉर्महाउस हैं।

यह गांव शरणार्थियों से जूझ रहे जर्मनी का प्रतीक बन गया है।

सबसे पहले अक्टूबर में, मेयर क्रिस्टिन फेबल को जिला प्रशासन ने बताया कि वहां एक हजार शरणार्थियों को बसाया जाएगा।

बाद में रहवासियों ने विरोध किया तो यह संख्या घटाकर 750 कर दी गई।

दरअसल, शरणार्थियों को बसाने के मसले पर जर्मनी दो धड़ों में बंट गया है।

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल शरणार्थियों को बसाने पर राजी हैं, लेकिन लोग विरोध कर रहे हैं।

सुमते में रिफ्यूजी प्लान के हिमायती और हिटलर के प्रशंसक होल्गेर निमैन का कहना है कि शरणार्थियों का बसाया जाना स्थानीय लोगों के लिए बुरा है, लेकिन इसके राजनीतिक फायदे हैं।

 

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।