ताजा खबर मध्यप्रदेश

स्‍वतंत्रता दिवस पर मध्‍यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का तोहफा

images (3)भोपाल: मध्यप्रदेश में सोमवार को स्वाधीनता दिवस हर्षोल्‍लास से मनाया गया. राजधानी में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों का ब्योरा दिया और कर्मचारियों को कई सौगातें दीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में कर्मचारियों व अधिकारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाया जाएगा. राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में चौहान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली.

उन्होंने कहा कि दैनिक वेतनभोगियों को स्थायी कर्मियों का दर्जा दिया जाएगा, ताकि उन्हें भी वेतनमान, वेतनवृद्धि और मंहगाई भत्ता जैसी सुविधाएं मिल सकें. साथ ही योग्यतानुसार उनका समायोजन अन्य विभागों में किया जाएगा. शिवराज ने शासकीय कर्मियों को सातवां वेतनमान दिए जाने के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाने की भी घोषणा की.

उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों को रोजगार की बेहतर सुविधा देने के मकसद से ‘रोजगार कैबिनेट’ बनाई जाएगी. यह कैबिनेट रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में अहम काम करेगी. इसके साथ ही एक स्थान पर रोजगार के अवसर की समग्र जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य तेजी से बदल रहा है, देश और दुनिया में यहां की छवि बदल रही है. पहले राज्य की गिनती पिछड़े और गरीब राज्य के तौर पर होती थी, मगर अब ऐसा नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में सड़कों का जाल बिछ रहा है, अंधेरे का कलंक मिट गया है, 24 घंटे बिजली दी जा रही है, किसानों को बिजली और सिंचाई के लिए पानी मिलने लगा है. यही कारण है कि राज्य की विकास दर 10 प्रतिशत से ऊपर और कृषि दर 20 प्रतिशत के करीब है. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्मार्ट शहर के साथ स्मार्ट गांव भी बनाए जाएंगे. इन गांवों में वे सारी सुविधाएं होंगी जो आम आदमी की जरूरत है. यहां सड़क, बिजली, विद्यालय, आंगनवाड़ी से लेकर शुद्ध जल की सुविधा होगी.

चौहान ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा, हर खेत को पानी मिले, इसके प्रयास होंगे. हर बच्चे को शिक्षा और हर परिवार को स्वास्थ्य सेवा दिलाने के प्रयास होंगे. राज्य में कोई भी व्यक्ति बगैर जमीन के नहीं रहेगा, हर व्यक्ति के पास मकान के लिए जमीन होगी.

उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दिया और कहा कि राज्य में बिजली का उत्पादन बढ़ा है, आज सरप्लस बिजली है, सिंचाई क्षमता साढ़े सात लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो चुकी है. नदियों को जोड़ा जा रहा है, अभी नर्मदा नदी का जल क्षिप्रा में लाया गया है. आगामी समय में क्षिप्रा के जल को गंभीर, पार्वती आदि नदियों में लाने की योजना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उपलब्ध सुविधाओं का ही नतीजा है कि देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों के निवेशकों का आकर्षण मध्यप्रदेश की ओर बढ़ा है. यही कारण है कि इंदौर में हुई पिछली इंवेस्टर्स समिट में हुए करार के बाद ढाई लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए.

ताजा खबर

पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ की बैठक, देशव्यापी तैयारियों पर की चर्चा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST पीएम मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ शनिवार को बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस प्रतिक्रिया गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। ANI ✔ @ANI Prime Minister Narendra Modi also directed the concerned groups and officials to ensure sufficient production, procurement and availability of all essential medical equipment such as personal protective equipment, masks, gloves and ventilators: Prime Minister’s office https://twitter.com/ANI/status/1246365508225523713 … ANI ✔ @ANI Prime Minister’s office: PM Modi chaired joint meeting of Empowered Groups constituted for planning&ensuring implementation of #COVID19 response activities in country. He reviewed countrywide preparedness regarding availability of hospitals,proper isolation&quarantine facilities. View image on Twitter 265 2:46 PM – Apr 4, 2020 Twitter Ads info and privacy 51 people are talking about this इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, उचित आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित चिकित्सा उपकरणों जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर्स के पर्याप्त उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समूहों और अधिकारियों को निर्देश दिया।