नई दिल्लीहाल के दिनों कई विवादित बयानों से खुर्खियों में रहे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को पार्टी कारण बताओ नोटिस भेजा है। बीजेपी की ओर से अध्यक्ष अमित साह ने विवादित बयानों पर साक्षी महाराज से दस दिन के भीतर जवाब मांगा है। साक्षी महाराज ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने के अलावा हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए जैसे विवादित बयान दिए थे।उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए वाले बयान पर पहले पार्टी ने उनके बयान को निजी बयान बताया था। हांलाकि विवादित बयान देने वाले साक्षी महाराज भी अपने बयान पर शर्मिंदा नहीं थे। बयान के दूसरे दिन उन्होंने कहा था रात गई, बात गई।पीएम मोदी भी अपने नेताओं को संभलकर बोलने की नसीहत दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि नेता अपनी लक्ष्मण रेखा न लांघें।