मुंबई:हजारों फिल्मो के कितने ही संगीतकार रफ़ी साहब की आवाज को अपनी ही धुनों में समा कर अमर हो गए। कई सितारें इस फरिश्ते की दिलकश, रूहानी, जज्बाती, मीठी, मखमली और शरबती उतार-चढ़ावों से भरपूत आवाज को उधार ले कर शिखर की बुलंदियों तक जा पहुंचे। वो रूहानी आवाज जो क़यामत तक ज़िंदा रहने वाली हो। जिसके दुनिया से जाने के 34 वर्षों बाद भी उन्हें कोई न भूल पाया। वो दिलकश सुरीली, मीठी, आवाज आज भी फिज़ाओ में कायम है।
आपको बता दें कि आवाज की दुनिया के बादशाह मोहम्मद रफी को पार्श्वगायन करने की प्रेरणा एक फकीर से मिली थी। रफी ने अपना पहला गाना ‘सोनिये नी हिरीये नी’ पार्श्वगायिका जीनत बेगम के साथ एक पंजाबी फिल्म ‘गुल बलोच’ के लिए गाया था। दिलीप कुमार, देवानंद, शम्मी कपूर,राजेन्द्र कुमार,शशि कपूर, रजकुमार जैसे नामचीन नायकों की आवाज कहे जाने वाले रफी ने अपने संपूर्ण सिने कैरियर मे लगभग 700 फिल्मों के लिये 26000 से भी ज्यादा गीत गाए। रफ़ी साहब के दुनिया से जाने के बाद कई वर्षो तक उनकी बरसिया मनाई गई आज भी दीवाने उनका जन्मदिन और श्रद्धांजलि बड़ी श्रद्धा से मनाते है।