मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने बुधवार को वाई फिल्म्स ट्रांसजेंडर म्यूजिक ग्रुप 6-पैक बैंड लॉन्च किया। बैंड ने इसे पहला सिंगल ‘हम हैं हैप्पी’ म्यूजिक वीडियो के साथ लॉन्च किया। यह अमेरिकी गायक फैरेल विलियम्स के हिट सॉन्ग ‘हैप्पी’ की तरह लग रहा है। इस बैंड को यशराज फिल्म्स की यूथ विंग वाई फिल्म्स ने ब्रुक बॉन्ड रेड लेबल के साथ मिलकर लॉन्च किया है।

सोनू ने इस बैंड के एक गाने के लिए अपनी आवाज दी है। उन्होंने इसे एक अच्छा अनुभव बताया। इस बैंड में छह ट्रांसजेंडर सिंगर हैं, जो ‘भारतीय हिजड़ा कम्यूनिटी’ से हैं। उन्होंने बताया इस एल्बम में कुल छह गाने हैं, जो एक-एक कर रिलीज किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि ये गाना गाकर हमें काफी अच्छा लग रहा है।

पत्रकारों से बात करते हुए यहां उन्होंने कहा कि इस एलबम में कुल छह गाने हैं। उन्हें उनके साथ गाना गाकर काफी अच्छा लगा। वे हमेशा सोनू के गाने गाते रहते हैं। सोनू को बैंड के सदस्यों की बच्चों जैसी ऊर्जा और निश्छलता काफी अच्छी लगी। इस एलबम के लिए अनुष्का शर्मा ने भी अपनी आवाज दी है। इस एलबम से जुड़े वीडियो आने वाले महीनों में रिलीज होंगे।