अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली रेशेल फारूख (37) एनोरेक्सिया नर्वोसा नाम के डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। उन्होंने यू-ट्यूब पर एक वीडियो डालकर लोगों से मदद करने की अपील की है। पेशे से कलाकार रेशेल ने बताया कि हाल के महीनों में उनकी हालत बहुत खराब हो गई है। उनकी 24 घंटे देखरेख के लिए जिम में इंस्ट्रक्टर उनके पति रॉड ने काम छोड़ दिया है और इलाज के लिए पैसों की तंगी हो गई है।
रेशेल ने गोफंडमी नाम का पेज बनाया है। उन्हें उम्मीद है कि इलाज के लिए उन्हें एक लाख डॉलर (60 लाख रुपए) की मदद मिल सकेगी। हालांकि, उन्हें अब-तक 33 हजार 150 डॉलर (करीब 21 लाख 11 हजार रुपए) की मदद मिल चुकी है। उनके वीडियो को करीब 11 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
  
रेशेल बताती हैं कि बेहतर एब्स के लिए वे अपना कुछ वजन कम करना चाहती थीं। इस दौरान काम छूट जाने और कुद दुखद यादों के चलते वह एनोरेक्सिया नर्वोसा की चपेट में गईं। उनका वजन 56 किलोग्राम से कम होकर 22 किलो हो गया है।
रेशेलजिस डिसऑर्डर से पीड़ित हैं वह खाने से संबंधित एक बीमारी है, जिसकी चपेट में वह करीब 10 साल पहले गई थीं। इसमें तेजी से वजन कम होता असमान्य रूप से ब्लड काउंट्स बढ़ जाता है। थकान, अनिंद्रा, चक्कर आना, बाल पतले हो जाना, त्वचा शुष्क हो जाती है। इस बीमारी की चपेट में आने से पहले वह स्वस्थ, खूबसूरत एक एक्टिव महिला थीं।