जयपुर। राजस्थान में 129 नगरीय निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। करौली, फतेहपुर, बीकानेर में कुछ स्थानों पर आपस में झड़पों को छोड कर मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण चल रहा है।

फतेहपुर में झगडे में चार लोग घायल हो गए। पहले दो घंटे में औसततन 15-20 प्रतिषत मतदान हुआ है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

राजस्थान में 129 निकायों के इस चुनाव में अजमेर नगर निगम के अलावा अधिकतर नगर पालिकाएं है, जिनमें औसतन बीस से तीस वार्ड हैं, इसलिए बहुत ही स्थानीय स्तर का चुनाव है।

यही कारण है कि मतदान को ले ॉकर उत्साह भी नजर आ रहा है। करौली में एक भाजपा प्रत्याशी पर हमला हुआ है और आरोप कांग्रेस प्रत्याशी पर लग रहा है।

इसके अलावा फतेहपुर में कांग्रेस ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए और ईवीएम मशीन तोड़ दी गई। यहा तनाव की स्थिति बनी हुई है। बीकानेर में भी कार्यकर्ताओं के बीच झडप हुई है। यह चुनाव ईवीएम से कराया जा रहा है और कई ईवीएम खराब होने की सूचनाएं भी मिल रही है।