धरती की ओर तेजी से आता दिखा उल्का पिंड- Ulka Pind 2020
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार एक विशालकाय उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे ऊंची दुबई की मशहूर बिल्डिंग बुर्ज खलिफा जितना बड़ा है। यह उल्कापिंड मिसाइल से कई गुना तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा है,।

नासा के मुताबिक, 29 नंवबर यानि रविवार की रात यह उल्कापिंड धरती से कुछ हजार किमी दूर से गुजरेगा। वर्तमान में इसकी गति 90000 किमी प्रति घंटा है। बता दें कि नासा बहुत लंबे समय से इस उल्कापिंड पर नजर रखे हुए है।
बुर्ज खलीफा के लगभग बराबर है आकार
इस उल्कापिंड को 153201 2000 WO107 नाम दिया गया है। इसकी ऊंचाई 820 मीटर है, जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829 मीटर है। मिसाइल की औसत गति 4000 किमी प्रति घंटा होती है, वहीं  इस उल्कापिंड की गति इससे बहुत अधिक है। नासा ने इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रखा है यानी यह धरती के करीब से जरूर गुजरेगा।लेकिन इस बात की जरा भी आशंका नहीं है कि यह धरती से टकराएगा। इस तरह से नासा के खगोलशास्त्रियों समेत दुनिया के सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने एक बार फिर राहत की सांस ली है। इस साल कई खतरनाक धुमकेतू धरती के करीब से गुजर चुके हैं।