रणवीर ने सबके सामने दीपिका से किया प्यार का इजहार..
मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के कथित रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है। हालांकि अब तक इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। लेकिन रणवीर अपने प्यार को नहीं छुपा पाए और दीपिका को “आई लव यू” कह डाला। दरअसल रणवीर अपने दोस्त एक्टर अर्जुन कपूर के साथ एआईबी नॉकऑउट में पहुंचे थे। इंवेंट में एआईबी टीम के साथ रणवीर और अर्जुन खूब मस्ती कर रहे थे। वहां दीपिका और सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थे। दोनों आगे की तरफ बैठकर पूरे इंवेट का मजा ले रही थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक इंवेंट में रणवीर ने दीपिका को सबके सामने “आई लव यू” कहा।
हालांकि रणवीर ने यह माइक पर नहीं कहा और केवल लिपसिंग की। माइक पर ना कहने के बावजूद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें दीपिका को “आई लव यू” कहते हुए देखा। लेकिन दीपिका ने इस बात पर कैसे रिएक्ट किया इसका खुलासा नहीं हो पाया।




