मोदी विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली लोगों में
न्यूयार्क। दुनिया के 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने 2015 की इस सूची में मोदी को नौवें स्थान पर रखा है। पत्रिका की 2014 की सूची में उनका स्थान 14वां था। इस साल सूची में शीर्ष स्थान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिया गया है।
बुधवार को जारी सूची में दूसरे स्थान पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और तीसरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। जबकि पोप फ्रांसिस को चौथा और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पांचवां स्थान दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स छठे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जेनेट येलेन सातवें, इंग्लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन आठवें और गूगल के लैरी पेज 10वें स्थान पर हैं। सूची में उद्योगपति मुकेश अंबानी को 36वां स्थान दिया गया है। भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल 55वें और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला 61वें स्थान पर हैं।
फोर्ब्स ने सूची जारी करते हुए कहा कि मोदी ने अपने एक साल के शासन में विकास दर 7.4 से अधिक कर दिया। विश्व के नेता के रूप में उनका कद बढ़ा। लेकिन भारत के 1.2 अरब लोगों पर शासन करने के लिए हाथ मिलाने से ज्यादा कुछ करने जरूरत है। मोदी को भाजपा के सुधार का एजेंडा आगे बढ़ाना चाहिए और विपक्ष पर नियंत्रण करना चाहिए।




