देश

मेट्रो में बना रहा था लड़की का VIDEO, मिला ये सबक

सिंगापुर में रहने वाली एक महिला की फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. महिला ने अपनी पोस्ट में एक शख्स का वीडियो शेयर किया है जो खुलेआम मेट्रो में उसका वीडियो बना रहा था. सिंगापुर की रहने वाली उमा महेश्वरी ने मेट्रो में सफर के दौरान इस शख्स को रंगे हाथ पकड़ा और अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को उसके बारे में बताया.
उमा की इस पोस्ट को 25 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर कर सराहा. उमा ने अपने फेसबुक पर लिखा ये घटना शनिवार 13 मई की है शाम को जब उसने आउट्रम से हार्बरफ्रंट अपनी दोस्त से मिलने के लिए मेट्रो ली तो

उसके सामने वाली सीट पर एक शख्स आकर बैठ गया फिर उसने अपना फोन निकाला और उसे जरूरत से ज्यादा ऊंचाई पकड़े हुए बैठा.

शख्स की इस हरकत पर उमा को शक हुआ तो उसने शख्स के पीछे के शीशे को गौर से देखा तो दंग रह गई, वो शख्स उसका वीडियो बना रहा था. फिर उमा ने भी सबूत के तौर पर उस शख्स का वीडियो और मेट्रो प्रशासन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही सिंगापुर पुलिस और एमआरटी मेट्रो स्टेशन के कर्मचारी वहां पहुंची तो शख्स ने ऐसा कुछ भी करने से मना कर दिया लेकिन जब उसका फोन चेक किया गया तो वो उस लड़की को अपनी बहन बताने लगा.

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.