दावोस (स्विटजरलैंड) : एक सर्वे में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे भरोसेमंद देश आंका गया है। यह आकलन इसके संस्थानों में जताए गए विश्वास के आधार पर किया गया है। जनसंपर्क फर्म एडलमैन ने यह अध्यययन ऐसे समय में जारी किया है जबकि यहां विश्व आर्थिक मंच का सालाना सम्मेलन चल रहा है।इसके अनुसार भारत के संस्थानों में यह भरोसा ऐसे समय में बढा है जबकि वैश्विक स्तर पर इसमें गिरावट आई है।

इसके अनुसार दुनिया भर के शिक्षित वर्ग में संस्थानों को लेकर भरोसे में नरमी देखने को मिली है। यह 2009 के बाद के निचले स्तर पर है।इसके अनुसार 2015 में भारत में संस्थानों में भरोसा तेजी से बढा है और यह तीन पायदान चढ़कर 27 देशों में दूसरे स्थान पर आ गया है। इस सर्वेक्षण में समर्थक (ट्रस्टर) देशों की संख्या 2015 में छह रही जो कि अब तक की सबसे कम है। इसमें यूएई, भारत, चीन व नीदरलैंड है।

भारत को 79 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा सबसे भरोसेमंद देश आंका गया है। 2014 में उसे पांचवें स्थान पर रखा गया था। उल्लेखनीय है भारत में पिछले साल आम चुनाव हुए और भाजपा के नेतृत्व में नयी सरकार ने केंद्र में सत्ता संभाली।