नालंदा। आइबीसी (इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कनफेडरेशन) के महासचिव लामा लैब जौंग ने कहा कि बोधगया को बौद्धधर्म के सबसे बड़े तीर्थस्थल के रूप में विकसित करना चाहिए। बोधगया का अस्तित्व बौद्ध धर्म के जनक से जुड़ा है। बिहार सरकार और आइबीसी संयुक्त रूप से बिहार के बौद्ध स्थलों के विकास के लिए योजना बना रही है।

जनवरी तक योजना के पूरी होने की संभावना है। लैब जौंग ने कहा कि योजना के बाद बिहार सरकार और आइबीसी के बीच एमओयू होगा। इससे बिहार के बौद्ध स्थलों के विकास कार्य में तेजी आएगी। विकास के लिए भगवान बुद्ध के बताए गए मार्ग को अपनाना होगा। 20 से 23 दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आइबीसी के तहत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कराया जाएगा।

महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त-

विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार की रात्रि बेला में जोनल आईजी एके अम्बेडकर ने महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर का भ्रमण किया एवं सुरक्षा के उपाय को सूक्ष्मता से जायजा लिया। उसके बाद बीटीएमसी कार्यालय मे समीक्षा बैठक किया। बैठक में कई निर्णय लिया गया।

मंदिर की चहारदीवारी के बाहर सीसी कैमरा लगाया जायेगा। मंदिर परिसर के अन्दर एवं बाहर सादे वर्दी में पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। 24 घंटा 5 मोटरसाइकिल से पुलिस के जवान मंदिर के चारों ओर पेट्रोलिंग करते नजर आयेंगे। मंदिर के चारों ओर प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था की जायेगी। उक्त जानकारी मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य डा. अरविन्द कुमार सिंह ने दी साथ ही बताया कि वर्तमान में 26 सीसी कैमरा मंदिर परिसर के अन्दर कार्यरत है। अब कैमरा की निगाह में सभी रहेंगे। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का उदेश्य है।