BJP MP equates Rahul Gandhi with 'barking dog', Modi with 'elephant' - The  Week

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 68वीं बार मन की बात कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है। ऐसा ही हमें आत्मनिर्भर भारत आंदोलन के साथ भी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी की खिलौने की चर्चा पर तंज भी कसा।

आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री अहम: खिलौना वो हो जिसे बचपन खेले भी, खिलखिलाए भी। अब कंप्यूटर गेम्स का दौर है। इनमें ज्यादातर की थीम भारतीय होती है। आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है। ऐसा ही आत्मनिर्भर भारत आंदोलन के साथ भी है।

राहुल ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी की मन की बात पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि नीट-जेईई के स्टूडेंट्स प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खिलौने पे चर्चा कर ली।