छत्तीसगढ़ ताजा खबर

आईफोन की जगह दिया ग्लूकोज पाउडर का डिब्बा

बिलासपुर। इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन आईफोन मंगाना मोबाइल दुकान संचालक को महंगा पड़ गया। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी स्नेपडील से कूरियर के माध्यम से भेजे गए पार्सल में आईफोन की जगह ग्लूकोज पाउडर निकला। ठगी के शिकार दुकानदार ने स्नेपडील व कूरियर कंपनी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा निवासी गणेश मोदी की मोबाइल दुकान है। वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी स्नेपडील से मोबाइल मंगाता था। इससे पहले वह कई बार मोबाइल खरीद चुका है।

करीब 15 दिन पहले उसने स्नेपडील शॉपिंग कंपनी से ऑनलाइन एप्पल कंपनी के तीन आईफोन आर्डर किए थे, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख स्र्पए है। बीते 4 सितंबर को बिलासपुर के शांतिनगर स्थित गोजवास कूरियर कंपनी के मैनेजर ने दुकानदार गणेश मोदी को फोन किया कि उनका पार्सल आ गया है। इस पर गणेश मोदी ने अपने कर्मचारी को भेजकर 1 लाख 47 हजार स्र्पए का भुगतान किया और कर्मचारी पार्सल लेकर आ गया। पार्सल खोलकर देखने के बाद वह हैरान रह गया।

पार्सल के अंदर आईफोन के डिब्बे में सिल्वर पेपर से लिपटा हुआ ग्लूकोज पाउडर निकला। डिब्बों को देखकर उसे भरोसा नहीं हो रहा था। ठगी का अहसास होने पर गणेश मोदी ने स्नेपडील कंपनी के कस्टमर केयर सहित अन्य अधिकारियों से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इस बीच कंपनी में ई- मेल के जरिए भी शिकायत की। कंपनी द्वारा उसे रकम वापस करने भरोसा दिया जाता रहा। लेकिन बाद में कंपनी ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया। इस पर गणेश ने कूरियर कंपनी से भी शिकायत की। लेकिन कूरियर कंपनी के मैनेजर भी सील बंद डिब्बा देने का दावा करते हुए कुछ भी करने से इनकार कर दिया। थकहार कर गणेश मोदी सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत को जांच में ले लिया है।

 

ग्राहक हुआ परेशान

मोबाइल दुकान संचालक गणेश मोदी ने बताया कि उन्होंने एप्पल मोबाइल को ग्राहकों के आर्डर पर मंगाया था। कूरियर पार्सल आने के बाद उन्होंने चेक किए बिना ही सीधे ग्राहक के पास भेज दिया। ग्राहक डिब्बे को खोलकर देखा तो हैरान रह गया।

स्नेपडील कंपनी व गोजवास कूरियर कंपनी द्वारा मोबाइल दुकानदार से ठगी करने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।