इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को 50 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और 10 नौकाएं जब्त कर लीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 नौकाओं में सवार 50 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की जलसीमा में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक, गिरफ्तार मछुआरों को पुलिस को सौंपा जाएगा और उनके खिलाफ पाकिस्तान की जलसीमा में अनाधिकृत प्रवेश के लिए मामला दर्ज किया जाएगा।नवंबर महीने में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन के समापन के अगले ही दिन पाकिस्तान ने 35 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की घोषणा की थी।मछुआरों और एक आम नागरिक को कराची के मलिर जेल में सजा पूरी करने के बाद रिहा किया गया था और स्वदेश वापसी के लिए वाघा सीमा सैन्य चौकी पर पहुंचाया गया था।