पहले पति ने दूसरों के साथ जाने के लिए किया मजबूर और फिर सास ने करवाया एेसा काम
जेएनएन, बठिंडा। एक सास अपनी ही बहू को राजनीतिक फायदे के लिए दूसरों के साथ हमबिस्तर होने के लिए मजबूर करती थी। जब बहू इसका विरोध करती तो उसे प्रताड़ित किया जाता।
बहू का आरोप है सास किसी न किसी को रोज उससे दुष्कर्म करने के लिए अपने राजनीतिक मित्रों को भेजती। किसी तरह ससुराल से भागकर अब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता के मुताबिक वह शादी करने के मकसद से महिला सरपंच के बेटे के साथ भागी थी। सरपंच का बेटा उसे अपने दो दोस्तों के साथ कार से गुरदासपुर ले गया। इसके बाद वहां जाकर तीनों उससे छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में युवक ने उससे शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी चार महीने तक इधर-उधर रहे और फिर चार माह पूर्व घर (ससुराल) आए। घर पहुंचते ही उसके पति का व्यवहार उससे बदल गया। वह अपनी मां के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करने लगा। यही नहीं एक दिन सास ने उसे एक व्यक्ति के साथ बिताने को कहा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।पीड़िता ने कहा कि उसने यह बात अपने पति से बताई तो उसने इसका विरोध करने के बजाय कहा कि इसमें बुरा क्या है। इसके बाद उसकी सास ने कहा कि उसे उसके दो तीन राजनीतिक दोस्तों के साथ हमबिस्तर होना होगा। उसने इसका विरोध किया तो उसकी सास उससे मारपीट करने लगी। इसके बाद उसने कुछ लोगों से उसका दुष्कर्म करवाया। उसके बाद यह रोज का सिलसिला हो गया।किसी तरह रविवार को वह ससुराल से भागकर अपने परिजनों के पास आई। इसके बाद उसने थाना कोटफत्ता में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।




