देश

नीरव-मेहुल पर और कसा शिकंजा, 9 लग्जरी कारें और शेयर जब्त

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी

पीएनबी महाघोटाले के आरोपी और नीरव मोदी के मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीबीआई और ईडी ने सेबी से भी गुजारिश की है. सीबीआई और ईडी इस मामले में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के देश भर में फैले ठिकानों की जांच करने के साथ ही संपत्तियों को भी जब्त कर रहे हैं. जांच जैसे-जैसे बढ़ रही, वैसे-वैसे नीरव मोदी की लग्जरी लाइफ का भी खुलासा हो रहा है. आज ईडी ने नीरव मोदी और उसकी कंपनी की 9 लग्जरी कारें जब्त कीं. इन कारों की कीमत 9 बताई जा रही है. नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ग्रुप के 95 करोड़ के शेयर भी जब्त कर लिए गए हैं.

अब सीबीआई और ईडी ने सेबी से कहा है कि गीतांजलि जेम्स में मेहुल चोकसी के शेयर्स को फ्रीज किया जाए. सेबी ने दोनों जांच एजेंसियों की बात पर नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरीज सर्विसेज लिमिटेड (NSDL) और सेंट्रल डिपोजिटरीज सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) से कहा है कि वे गीतांजलि जेम्स में मेहुल चोकसी के शेयरों को फ्रीज कर दें.

मेहुल चोकसी की यह कंपनी शेयर मार्केट में लिस्टेड है. सेबी ने भारत की दोनों नेशनल डिपोजिटरी से कहा है कि मेहुल चोकसी के शेयरों और होल्डिंग्स को फ्रीज कर दिया जाए. सूत्रों का कहना है कि सेबी नहीं चाहता है कि चोकसी की कंपनी के प्रमोटर या कोई संगठन थर्ड पार्टी राइट्स बनाएं.

जानकारी के मुताबिक गीजांतलि जेम्स के पांच प्रमोटरों के पास 27.76 फीसदी होल्डिंग है, जिसमें से मेहुल चोकसी के पास अकेले 22.81 फीसदी हिस्सा है. इसकी कीमत करीब 74.3 करोड़ रुपये आंकी गई है.

अगर सेबी के निर्देश पर दोनों नेशनल डिपोजिटरीज NSDL और CDSL चोकसी के शेयर्स को फ्रीज कर लेती हैं तो इन्हें ईडी को सौंप दिया जाएगा. पीएनबी महाघोटाले में ईडी की जांच पूरी होने तक ये उसी के अधिकार में रहेंगे.

WEF ने साझेदारी तोड़ी

इससे पहले, बुधवार को विश्व आर्थिक मंच ने भारत में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की कंपनियों के साथ साझेदारी सस्पेंड कर दी थी. इस मामले पर WEF की तरफ से कहा गया है कि नीरव मोदी 2013 से मंच के एसोसिएट पार्टनर हैं. दावोस समिट 2018 समेत नीरव मोदी 2013 से आर्थिक मंच के सभी समिट में शामिल रहे हैं. सदस्यता सस्पेंड करने के लिए नीरव मोदी से मंच ने कोई संपर्क नहीं किया और यह आर्थिक मंच का अपना स्वतंत्र फैसला है.

फर्जी कंपनियों पर छापे

बुधवार को ईडी की टीम ने देश भर में 17 जगहों पर छापे मारे. इन 17 जगहों में से चार जगह मुंबई की थीं, जहां नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की फर्जी कंपनियों का पता दिया गया है. अभी तक नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की 126 फर्जी कंपनियों का पता चला है. इनमें से 78 कंपनियां नीरव मोदी और 48 कंपनियां चोकसी की हैं. सूत्रों के मुताबिक इन कंपनियों की संख्या बढ़ भी सकती है.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

इससे पहले, बुधवार को ही इस घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए दायर जनहित याचिका पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा है कि उन्हें इस जनहित याचिका पर गंभीर आपत्ति है और वह इसका विरोध करेंगे. उन्होंने याचिकाकर्ता के मकसद पर भी सवाल उठाए. अब इस मामले में 16 मार्च को सुनवाई होगी. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह जनहित याचिका का दुरुपयोग है और महज पब्लिसिटी स्टंट है. अटॉर्नी जनरल ने कहा कि इस मामले की तेजी से जांच की जा रही है और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं.

देश

नई दिल्ली. यहां पुलिस की गिरफ्त में आए 38 साल के एक टेलर ने चौंकाने वाला गुनाह कबूल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने 12 साल में करीब 500 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है और करीब 2500 नाबालिगों से रेप की कोशिश की है। आरोपी सुनील रस्तोगी पांच बच्चों का पिता है। उसे 2 बच्चियों से रेप की कोशिश करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। 6 महीने की सजा काट चुका… – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि सुनील ज्यादातर 8 से 10 साल की स्कूल आती-जाती बच्चियों को निशाना बनाता था। – वह उनसे कहता था कि तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे हैं, कुछ सामान देना है। इस तरह नाबालिग बच्चियां उसके झांसे में आ जाती थीं। – वह मौका पाकर किसी सुनसान जगह पर बच्चियों से रेप करता था। – रस्तोगी ने ज्यादातर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घटनाओं को अंजाम दिया है। – 2006 में ऐसे ही एक मामले में वह उत्तराखंड की रुद्रपुर जेल में छह महीने की सजा काट चुका है। दिल्ली में टेलर की दुकान पर करता था काम – पुलिस के मुताबिक, सुनील ने कुछ वक्त तक ईस्ट दिल्ली में एक टेलर की दुकान पर काम किया था। – पुलिस अब उससे छह मामलों में पूछताछ कर रही है। इनमें 3 केस दिल्ली के, दो रुद्रपुर और एक बिलासपुर का है। – 2004 में उसने दिल्ली के मयूर विहार में पड़ोसी की बेटी से छेड़छाड़ की थी। तब उसे और उसके परिवार को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया था। – पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। वह अभी उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहा था। – उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी – सुनील ने 13 दिसंबर को स्कूल से लौट रही 10 साल की एक नाबालिक को अगवा कर उसका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया। – बच्ची ने पहले तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन उसके बर्ताव में बदलाव देख पेरेंट्स ने पूछा तो उसने अापबीती बता दी। – इसके बाद बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। – 12 जनवरी को अशाेक विहार में 9 और 10 साल की दो बच्चियों को अगवा करने की शिकायत आई। वे भी ट्यूशन से लौट रही थीं। सुनील ने उन्हें नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बाद में वह दोनों को अंडर कंस्ट्क्शन बिल्डिंग में ले गया और उनके साथ रेप की कोशिश की। लेकिन बच्चियों के चीखने पर वहां से फरार हो गया। – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि इस घटना के बाद न्यू अशोक नगर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक टास्क फोर्स टीम बनाई। बाद में सुनील को कोंडली गांव से गिरफ्तार किया गया। सीरियल रेपिस्ट को 3 साल से तलाश रही थी पुलिस – एक पुलिस अफसर ने बताया कि इस सीरियल रेपिस्ट की पुलिस को 2013 से तलाश थी। तब दिल्ली के न्यू अशोक विहार नगर पुलिस को दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। – दोनों मामलों में नाबालिगों ने बताया कि आरोपी लाल जैकेट और ब्लू जींस पहने था। उसने बच्चियों को नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बच्चियों ने यह भी बताया कि जब वे आरोपी से छोड़ देने की मिन्नतें कर रही थीं, तब वह हंस रहा था। – पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट की तलाश में नॉर्थ इंडिया की जेलों में बंद या वहां से रिहा हुए कैदियों का डाटाबेस देखा। डोर-टू-डोर सर्च की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उसका स्केच बनाया गया। – पुलिस ने वेंडर्स, रिक्शा चालक और शॉपकीपर्स से पूछताछ की। इनका दावा था कि बताए गए हुलिए जैसा शख्स उन्होंने देखा है। – पुलिस ने 100 सस्पेक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की। फिर एक-एक स्केच और फोटो की पड़ताल करने के बाद तीन संदिग्धों को चुना। – आखिरकार, पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी उसकी पकड़ में आ गया।