ताजा खबर देश

नारायण साईं केस के मुख्य गवाह को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आसाराम के बेटे नारायण साईं के कुकृत्यों के खिलाफ गवाही देने वाले पानीपत के महेंद्र चावला पर बुधवार सुबह दो हमलावरों ने गोली मार दी। वे पानीपत के नजदीक सनौली खुर्द कस्बे में रहते थे। गोली लगने के बाद घायल महेंद्र चावला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिल रही है कि उन्हें दो गोली मारी गई है, निजी अस्पताल में उनका आप्रेशन चल रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि महेंद्र चावला वर्ष 1998 से 2005 तक नारायण साईं के पीए रहे थे। आसाराम और साईं का सच उजागर होने के बाद उसने पुलिस से संपर्क साधा और जोधपुर पुलिस को साईं की हकीकत बताते हुए सूरत व अहमदाबाद हाईकोर्ट में बयान दर्ज कराए थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 8.30 बजे महेंद्र चावला अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रहे थे। वे शादीशुदा नहीं है, इसलिए घर में अकेले रहते हैं। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसाई। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले, उन्होंने अपनी बाइक को घर से थोड़ी दूरी पर खड़ा कर रखा था। गोली लगने से महेंद्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी महेंद्र का उपचार चल रहा है। डॉक्टर अभी हालत गंभीर बता रहे हैं।
महेंद्र चावला को पहले भी इस मामले में पीछे हटने के लिए लगातार धमकियां मिलती रही है। इसकी शिकायत वे कई दफा दे चुके हैँ। इसी के चलते उन्हें एक गनमैन भी दिया गया था। सूचना मिल रही है कि आज वह गनमैन छुट्टी पर गया था।
देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.