नई दिल्ली :आगरा में एक समुदाय विशेष के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के विरोध में ¨हदू सेना के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत में हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है, लिहाजा इस मसले पर यदि कोई जोर-जबरदस्ती करता है तो यह गलत है। सेना कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटना हुई और राज्य व केंद्र सरकार ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। यह निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सुरेश चौधरी ने कहा कि आगरा में जो कुछ हुआ वह गैरकानूनी है। इस तरह की घटनाएं देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। इसके जख्म अब तक नहीं भर पाए हैं। ऐसे में आगरा में हुआ यह वाकया वाकई चौंकाने वाला है। हैरत की बात तो यह है कि राज्य सरकार इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इस तरह की घटनाओं से प्रदेश में फिर से सांप्रदायिक ¨हसा की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आगरा में जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन कार्यक्रम को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे बाकी के लोग भी ऐसा करने से डरेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरह का कानून बनाना चाहिए जिससे कोई किसी का धर्म परिवर्तन न करवा सके।