दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया, फाइल फोटो।दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया, फाइल फोटो।

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिल्कुल भी पार्टी से दरकिनार नहीं किया गया था। बुधवार को सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि पिछले 16 महीने में ग्वालियर और चंबल संभाग में बिना उनकी सहमति के कुछ नहीं किया गया। मध्यप्रदेश, खासकर ग्वालियर चंबल संभाग के किसी भी कांग्रेस नेता से इसके बारे में पूछा जा सकता है। सिंह ने कहा यह दुखद है लेकिन वे कांग्रेस छोड़कर मोदी – शाह की शरण में गए हैं, उनको शुभकामनाएं।

 मध्यप्रदेश कांग्रेस की तरफ से भी सिंधिया पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया गया है। 

MP Congress

@INCMP

सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने :

– 17 साल सांसद बनाया
– 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया
– मुख्य सचेतक बनाया
– राष्ट्रीय महासचिव बनाया
– यूपी का प्रभारी बनाया
– कार्यसमिति सदस्य बनाया
– चुनाव अभियान प्रमुख बनाया
– 50+ टिकट, 9 मंत्री दिये