जानकारी के मुताबिक बस स्टार्ट करने के दो मिनट के अंदर ही टायर का हिस्सा छोड़कर पूरी बस में आग लग गई। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंची तब तक पूरी बस जल चुकी थी। ड्राइवर राजराम डावर ने बताया कि बर्मन कंपनी की बस एमपी 46 पी 0703 का परमिट सुबह 8:30 बजे बड़वानी से सेंधवा जाने का है। घटना में बस के ऊपर से जा रही विद्युत केबल भी जल गई है।