डील के बाद जापान ने चेताया, न्यूक्लियर टेस्ट किया तो सोचना पड़ेगा
गौरतलब है कि शनिवार को भारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन के लिए नगण्य ब्याज दर पर 12 अरब डॉलर का एक ऋण और मेक इन इंडिया पहल के लिए 12 अरब डॉलर का एक अन्य ऋण देने पर समझौता हुआ। इसके अलावा दोनों देशों ने रक्षा और परमाणु ऊर्जा सहित कुल 16 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये 16 समझौते जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत दौरे के दौरान हुए।
मोदी ने आबे के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की अपनी बातचीत के बाद मीडिया से कहा कि आज हमने अपनी साझा यात्रा में एक नई ऊंचाइयां हासिल की है।� इस पर आबे ने कहा कि भारत और जापान के बीच साझेदारी की अनंत संभावना है। मैं इससे सहमत हूं।
भारत ने जापान को आश्वस्त किया कि वह चार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं का पूर्ण सदस्य बनेगा। इसके बाद टोक्यो ने भी कदम आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली के साथ तकनीकी मुद्दों को अंतिम रूप देने के बाद परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल पर सहयोग समझौता करने का निर्णय लिया।




