नई दिल्लीः मुकेश अंबानी के समूह रिलायंस को टी.सी.एस. ने बड़ा झटका दिया और उसके सिर से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी का ताज छीन लिया है। टी.सी.एस. ने दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में 5,328 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दिखाया जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के लाभ से कहीं ज्यादा है।कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण रिलायंस के लाभ में थोड़ी गिरावट आई है और यह गिरकर 5,256 करोड़ रुपए पर जा पहुंची है। यह पहला मौका है कि किसी निजी आई.टी. कंपनी ने लाभ के मामले में रिलायंस को पीछे छोड़ा है।

रिलायंस ने निजी क्षेत्र की सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली कंपनी टाटा स्टील को पछाड़ कर यह गौरव पाया था। TCS में 1 लाख महिलाएं काम करती हैं जो देश में सबसे ज्यादा है। टी.सी.एस. को उम्मीद है कि 2015 में वह इस प्रदर्शन को बरकरार रख सकेगी।