खेल/क्रिकेट ताजा खबर

टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने एक फिर किया निराश पूरी टीम 200 रनों पर सिमट गई

पर्थ। आज पर्थ के वाका मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज का अंतिम लीग मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम एक बार फिर लड़खड़ाती नजर आई है। अजिंक्य रहाणे (73) को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका। आलय ये रहा कि पूरी टीम 48.1 ओवर में ही सिमट गई और काफी संघर्ष के बाद 200 के स्कोर तक पहुंच सकी। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 201 रनों की जरूरत है।पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन के रूप में 83 के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। शिखर धवन 38 रन बनाकर वोक्स की गेंद पर आउट हुए। धवन को विकेट के पीछे बटलर ने लपका। शिखर ने अपनी 65 गेंदों की पारी में कुल चार चौके लगाए।

इसके बाद विराट कोहली (8) और सुरेश रैना (1) को मोइन अली ने सस्ते में अपनी गेंदों पर कैच करा दिया। इसके कुछ पलों बाद अंबाती रायुडू (12) भी ब्रॉड की गेंद पर विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच हो गए। हालांकि अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक लगाकर पारी संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन वो भी 73 रन बनाकर फिन की गेंद पर बटलर के हाथों कैच आउट हो गए।

इसके बाद छठे विकेट के रूप में स्टुअर्ट बिन्नी (7) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। बिन्नी को फिन ने बेल के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान धौनी पिच पर आए और उम्मीद जगी कि शायद वो यहां कुछ कमाल करके दिखाएंगे लेकिन धौनी महज 17 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए और ठीक एक गेंद बाद अगले ही ओवर में ब्रॉड ने रवींद्र जडेजा (5) को भी फिन के हाथों कैच कराते हुए भारत को आठवां झटका भी दे दिया।

जडेजा के बाद अक्षर पटेल (1) ने अगले ही ओवर में फिन की गेंद पर स्लिप में बेल को कैच थमा दिया। ये भारत को नौवां झटका था। अंत में शमी और मोहित की जोड़ी ने 35 रन जोड़े जिसके दम पर किसी तरह भारतीय टीम 200 के स्कोर तक पहुंची। अंतिम विकेट शमी (25) के रूप में गिरा। इंग्लैंड की तरफ से फिन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

 जो जीतेगा, वो फाइनल खेलेगा

खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी गलतियों से सबक लेकर इंग्लैंड के खिलाफ आज आखिरी लीग मुकाबले में सवश्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही होगा। इस मैच को सेमीफाइनल मुकाबला भी कहा जा रहा है, क्योंकि यहां जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना पाएगी। यदि मैच टाई हो जाता है या फिर बारिश की वजह से मैच रद कर दिया जाता है तो फिर पिछले लीग मैच में भारत पर जीत दर्ज करने वाली इंग्लिश टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जहां उसका मुकाबला टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा।

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।