कारोबार ताजा खबर

टाटा ने अपनी नई कार बोल्ट की ऑनलाइन बुकिंग शुरु कर दी

नई दिल्ली। टाटा ने अपनी नई कार बोल्ट की ऑनलाइन बुकिंग शुरु कर दी है। कस्टमर्स इसे कंपनी की वेबसाइट पर जाकर 11,000 रुपये में बुक करा सकते हैं। गौरतलब है कि टाटा ने अपनी नई एंट्री लेवल सेडान जेस्ट को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद यह शुरुआत की है।पेट्रोल और डीजल वैरिएंट्स में उपलब्ध :आपको बताते चलें कि टाटा की यह बोल्ट कार जेस्ट का ही वर्जन है। ये कार इंडिका विस्ता की जगह लेगी। इसके साथ ही यह बोल्ट कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। बोल्ट के वैरिएंट्स में 1.2 लीटर का रेवाट्रॉन इंजन है, जो 90पीएस पावर देता है। हालांकि यह 17किमी तक का माइलेज भी दे रही है। वहीं दूसरी ओर डीजल वैरिएंट्स में 1.3 लीटर इंजन है, जो 90पीएस पॉवर देता है। डीजल वाली बोल्ट की माइलेज 23 किमी प्रति लीटर है। इसके अलावा बोल्ट में तीन ड्राइविंग मोड, सिटी, इको और स्पोर्ट दिये गये हैं। आपको बताते चलें कि बोल्ट इस सेगमेंट की हिट कारों जैसे मारुति स्विफ्ट, हुंदई आई 20 और फोक्सवैगन पोलो को टक्कर देगी।

एडवांस टेक्नोलॉजी :टाटा बोल्ट में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस कार में 5 इंच की टचस्क्रीन, ब्लूटूथ टेक्नॉलोजी, स्मार्ट वॉइस रिकॉगनिशन, स्मार्टफोन इंटिग्रेशन, सोशल मीडिया इंटिग्रेशन और टच फोन कंट्रोल्ड इंटरफेस की सुविधा दी गई है। नई टाटा बोल्ट की कीमत 4-5 लाख रुपए तक हो सकती है। ऐसे में इसका मुकाबल डैटसन गो और मारुति सेलेरियो से होगा।

ताजा खबर

पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ की बैठक, देशव्यापी तैयारियों पर की चर्चा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST पीएम मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ शनिवार को बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस प्रतिक्रिया गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। ANI ✔ @ANI Prime Minister Narendra Modi also directed the concerned groups and officials to ensure sufficient production, procurement and availability of all essential medical equipment such as personal protective equipment, masks, gloves and ventilators: Prime Minister’s office https://twitter.com/ANI/status/1246365508225523713 … ANI ✔ @ANI Prime Minister’s office: PM Modi chaired joint meeting of Empowered Groups constituted for planning&ensuring implementation of #COVID19 response activities in country. He reviewed countrywide preparedness regarding availability of hospitals,proper isolation&quarantine facilities. View image on Twitter 265 2:46 PM – Apr 4, 2020 Twitter Ads info and privacy 51 people are talking about this इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, उचित आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित चिकित्सा उपकरणों जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर्स के पर्याप्त उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समूहों और अधिकारियों को निर्देश दिया।