HIGHLIGHT

  1. सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान।
  2. 26 दिसंबर को की जाएगी निकाय चुनाव की मतगणना।
  3. 2840 पार्षद पदों के लिए मतदान, 10161 अभ्यर्थी मैदान में।

Chhattisgarh Local body Election 2019 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ के दस नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। बस्तर में सुबह सात से शाम तीन बजे की जगह सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान हो रहा है। राज्य गठन के बाद पहली बार बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में पार्षद के लिए दो हजार 840 पद पर मतदान जारी है। नामांकन वापसी के बाद 10 हजार 161 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इस चुनाव में 39 लाख 82 हजार 601 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। कुल पांच हजार 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 24 दिसंबर को मतगणना होगी।